एक्सप्लोरर

HP Assembly Election 2022: सीएम योगी की लोकप्रियता भुनाने में जुटी BJP, हिमाचल में कर सकते हैं 20 से ज्यादा रैली

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश में एक दिन में दो रैलियां कर सकते हैं. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि वे बीस से ज्यादा जनसभाएं कर सकते हैं.

Himachal Pradesh CM Yogi Rally: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) में प्रचार के लिए बीजेपी (BJP) ने कुछ दिन पहले ही स्टार प्राचरकों की लिस्ट जारी की है. लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और यूपी (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का भी नाम है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ से 10 रैलियां कराने की योजना हैं. यही नहीं इन रैलियों के अलावा सीएम योगी बीस से ज्यादा जनसभाएं कर सकते हैं.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की छवि से हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को बहुत फायदा हो सकता है, जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में उनसे रैली और जनसभाएं कराने का प्लान हैं. पार्टी के सूत्रों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के लोगों के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मांग बरकरार है, क्योंकि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उनके 'बुलडोजर मॉडल' ने उन्हें एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया है. कहा जा रहा है कि सीएम योगी एक दिन में दो रैलियों को संबोधित कर सकते हैं. इस तरह बीजेपी चुनाव में सीएम योगी की लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहती है.

ये भी पढ़ें- HP Election 2022: कितने अमीर हैं हिमाचल CM जयराम ठाकुर? कौन सी गाड़ी से करते हैं सफर, जानिए

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे इतनी रैली
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी भी कई रैलियों को करेंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में चार रैली करेंगे. पीएम मोदी 5 नवंबर और 9 नवंबर को दो-दो रैली करेंगे. वे 5 नवंबर को सोलन जिले की विधानसभा सीट के लिए रैली करेंगे. वहीं दूसरी रैली सुंदर नगर में होगी. पीएम मोदी की तीसरी और चौथी रैली 9 नवंबर को आयोजित होगी. तीसरी रैली हमीरपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली चांबी विधानसभा सीट है,  जबकि चौथी रैली शाहपुर में होगी, जो कांगड़ा लोकसभा सीट के तहत आती है. आपको बता दें कि यह प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर का गृह जनपद भी है. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर वोटिंग होगी, जबकि आठ दिसंबर वोटों की गिनती की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget