एक्सप्लोरर

Himachal Election Result 2022: शिमला में पिछड़ा बीजेपी का चायवाला, कांग्रेस के उम्मीदवार आगे

Himachal Election Result 2022: शिमला से बीजेपी के उम्मीदवार संजय सूद उर्फ चायवाला कांग्रेस के हरीश जनारथा से पीछे चल रहे हैं.

Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है. हिमाचल में लगभग जीत की तस्वीर साफ हो चुकी है. प्रदेश में कांग्रेस बाजी मारती हुई नजर आ रही है, लेकिन बीजेपी के उम्मीदवार और चायवाला के नाम से मशहूर संजय सूद लगातार पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश जनारथा उनसे लगातार आगे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के रुझान के मुताबिक संजय सूद 12 हजार 566 मत हासिल कर पाए हैं जबकि कांग्रेस के हरीश जनारथा 15 हजार 576  मतों पर पकड़ बनाए हुए हैं. 

कौन हैं संजय सूद चायवाला

बीजेपी के उम्मीदवार संजय सूद शिमला से बतौर उम्मीदवार चुनाव लड़े थे. वह पुराने बस अड्डे पर चाय की दुकान लगाते थे. हालांकि यह उनका पहला चुनाव है. बीजेपी ने जातीय समीकरण के मद्देनजर संजय सूद को टिकट दिया था क्योंकि शहर में सूद समुदाय के वोटर्स सबसे अधिक हैं. बता दें कि संजय सूद के बारे में सबसे रोचक बात यह है कि चायवाले होने के साथ ही उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति भी है.

3 करोड़ के मालिक हैं सूद

शिमला से बीजेपी के उम्मीदवार संजय सूद उर्फ चायवाला ने नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को अपने हलफनामे में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया था. संजय ने अपने हलफनामे में 2.70 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज कराई थी, जिसमें से उनके पास 1 करोड़ की चल और 1.70 करोड़ की अचल संपत्ति है.

चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में चल संपत्ति में उनके पास 53.94 लाख, पत्नी के पास 45.75 लाख और बच्चे के पास 1.55 लाख जमा है. बता दें कि संजय सूद के पास 40 हजार के जेवर हैं और उनकी पत्नी के पास 15 लाख के जेवर हैं. यही नहीं इसके अलावा उनके पास एक मारुति कार भी है और पत्नी के पास 13 लाख की लग्जरी कार है. संजय के पास 4 बैंक खातों में 4 लाख से ज्यादा राशि जमा है. 

यह भी पढ़ें: Gujarat Results 2022: गुजरात में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM की फजीहत, NOTA से भी कम वोट मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget