एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले हरियाणा में बिछी बिसात! इधर JJP के साथ हुआ खेल तो कांग्रेस MP ने कह दी बड़ी बात

Haryana Elections: जेजपी को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में टूट का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, नेताओं के वार-पलटवार भी तेज हो गए हैं. कांग्रेस लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है. 

Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (JJP)  को बड़ा झटका लगा है. हरियाणा में जेजेपी से बाहर होने वाले विधायकों की संख्या छह हो गई है. दो दिन में जहां चार विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है तो वहीं पार्टी ने दो विधायकों को दलबदल विरोधी कानून (anti defection law) के तहत बतौर एमएलए डिसक्वालिफाई करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पहले ही लिखा हुआ है. 

ये दो विधायक हैं नरवाना से राम निवास सूरजाखेड़ा और बरवाला से जोगी राम सिहाग. जननायक जनता पार्टी की याचिका अभी भी विधानसभा अध्यक्ष के पास है. जेजेपी के कुल 10 विधायक हैं जिनमें छह बागी तेवर अपना चुके हैं. 

कांग्रेस साध रही बीजेपी पर निशाना

करनाल के नीलोखेड़ी में शनिवार (17 अगस्त) को युवा अधिकार सम्मेलन आयोजित हुआ. जहां पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला पहुंचे और उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'ये चुनाव कांग्रेस और जनता के बीच के गठबंधन का चुनाव है, बीजेपी को बदलने का चुनाव है. अक्टूबर के पहले हफ्ते में बीजेपी की विदाई तय है, हरियाणा ने 10 साल में बहुत कुछ सहा है. भाजपा के हाथ 700 किसानों के खून से सने हुए हैं. ये सरकार पर्ची और खर्ची वाली सरकार है.'

विनेश फोगाट का मुद्दा उठाया

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, '10 साल में सरकार ने बार बार गोलियां और लाठियां चलाईं हैं, जनता बीजेपी के अहंकार को भूली नहीं है. जनता वोट की चोट से जवाब देगी. हर कांग्रेसी, कांग्रेस के लिए काम करेगा. वो हाथ जिससे काम मिलता है, वो हाथ हरियाणा की बागडोर संभालेगा.'

वहीं उन्होंने विनेश फोगाट के मुद्दे पर बोलते हुए कहा, 'विनेश फोगाट के आंसू व्यर्थ नहीं जाएंगे, वो सिर्फ हरियाणा की बेटी नहीं, बल्कि पूरे देश की जांबाज खिलाड़ी है. उसने तिरंगा लहराया, सिल्वर मेडल जीता. पीएम ने सिल्वर मेडल विनेश को क्यों नहीं दिलवाया. पीएम को आईओसी से बात करके सिल्वर मेडल दिलवाना चाहिए था. जब पीएम कहते हैं कि वो रूस का युद्ध रुकवा सकते हैं तो ये मेडल क्यों नहीं दिलवाया. हरियाणा के सीएम और देश के खेल मंत्री को उस वक्त पेरिस जाना चाहिए था, विनेश के आंसू धरती फाड़कर बीजेपी का अहंकार तोड़ेंगे.' 

ये भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी को नॉन-बायोलॉजिकल PM बता जयराम रमेश ने याद दिलाया फिल्म का गाना, पूछा- क्या हुआ तेरा वादा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget