एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: बीजेपी को लग सकता है झटका, तीन मंत्री चल रहे हैं पीछे

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 रिजल्ट: कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला भी शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 रिजल्ट: हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत के लिए जरूरी 46 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है. लेकिन बीजेपी को हरियाणा में बड़ा झटका इसिलए लग सकता है क्योंकि खट्टर सरकार में तीन मंत्री अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं. इनेलो नेता अभय चौटाला भी शुरुआती रुझानों में ऐलनाबाद से पीछे चल रहे हैं.

खट्टर सरकार में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद सीट से पीछे चल रहे हैं. जेजेपी उम्मीदवार राम कुमार गौतम ने नारनौंद सीट पर बढ़त बना रखी है. महेंद्रगढ़ से चुनाव लड़ रहे रामबिलास शर्मा कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह के मुकाबले पीछे चल रहे हैं. बादली सीट पर खट्टर सरकार में मंत्री ओपी धनखड़ कांग्रेस उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं.

कांग्रेस को भी शुरुआती रुझानों में झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि उसके दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला कैथल से पीछे चल रहे हैं. ऐलनाबाद से इनेलो नेता अभय चौटाला भी पीछे चल रहे हैं. इतना ही नहीं शुरुआती रुझानों में इंडियन नेशनल लोकदल का खाता खुलता हुआ भी दिखाई नहीं दे रहा है.

हालांकि अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रही जेजेपी के लिए शुरुआत रुझान राहत लेकर आए हैं. जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला और नैना चौटाला अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

सभी 90 सीटों पर आए रुझानों के मुताबिक बीजेपी 48 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर आगे चल रही है. जेजेपी शुरुआती रुझानों में 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

Haryana Election Result 2019 Live Update: वोटों की गिनती जारी, बीजेपी 50 और कांग्रेस 24 सीटों पर आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget