एक्सप्लोरर

साइकिल से मतदान करने पहुंचे सीएम खट्टर, एक साइकिल कम होने पर वेंडर के हाथ पांव फूले

सीएम खट्टर ने अपना वोट डालने के लिए आज सुबह चंडीगढ़ से ट्रेन से करनाल आए और फिर करनाल रेलवे स्टेशन से अपने कार्यालय तक का सफर ई-रिक्शा से तय किया.

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल के गर्ल्स हाई स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मनोहर लाल खट्टर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सायकल से पहुंचे.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने बूथ पर मतदान करने पहुंचे तो वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंचे. सीएम खट्टर ने अपना वोट डालने के लिए आज सुबह चंडीगढ़ से ट्रेन से करनाल आए और फिर करनाल रेलवे स्टेशन से अपने कार्यालय तक का सफर ई-रिक्शा से तय किया. इसके बाद खट्टर ने मतदान केंद्र तक का सफर साइकिल से तय किया.

मनोहर लाल खट्टर के साइकिल यात्रा के लिए चमचमाती हुई 26 नई साइकिल मगाई गई थी. यह साइकिल हाल ही में करनाल नगर निगम ने "सांझी साइकिल" नाम की योजना के तहत करनाल शहर में लॉन्च की है. इन साइकिलों को कोई भी व्यक्ति किराए पर लेकर एक जगह से दूसरी जगह तक जा सकता है. लेकिन इन साइकिलों का सबसे पहले इस्तेमाल खुद खट्टर ने किया. जब सीएम खट्टर की साईकल यात्रा पोलिंग बूथ पर खत्म हुई तो वहां एक साईकल कम पाए जाने से नगर निगम के वेंडर की हालत खराब हो गयी.

सायकल वेंडर अनूप के मुताबिक कुल 26 साईकल मंगाई गई थी लेकिन अब 25 ही यहां दिखाई दे रही हैं. हालांकि बाद में सभी साईकल मिल गयी, सीएम खट्टर ने अपनी इस यात्रा को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ दिया. मनोहर लाल खट्टर ने कहा "मैं पहले ही रिक्शा से आया और उसके बाद मैंने साइकिल चलाई इसके पीछे पर्यावरण संरक्षण का संदेश छिपा हुआ है". मुख्यमंत्री खट्टर ने दावा किया कि बीजेपी एक बार फिर से दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget