एक्सप्लोरर

हरियाणा: जेजेपी उम्मीदवार के नामांकन के दौरान हुआ डांस, EC की टीम ने चुनावी खर्चे में जोड़ा

4 अक्टूबर को जेजेपी उम्मीदवार महावीर गुप्ता ने नामांकन के दिन एक जनसभा की थी. इसी दौरान एक लड़की फिल्मी गाने पर डांस कर रही थी. चुनाव आयोग ने इसे चुनावी खर्चे में शामिल कर दिया है. वहीं महावीर गुप्ता ने भी पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

जींद: चुनाव के दौरान भीड़ जुटाने और लोगों का मनोरंजन कराने के लिए गाना-बजाना तो खूब होता है लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान डांस कराना एक उम्मीदवार को भारी पड़ गया है. चुनाव आयोग की टीम ने डांस के 'खर्चे' को प्रत्याशी का चुनावी खर्चा माना है. हालांकि उम्मीदवार ने डांस के लिए किसी को हायर करने से इनकार किया है.

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट जहां से जेजेपी प्रत्याशी महावीर गुप्ता बीजेपी के मौजूदा विधायक कृष्ण मिड्ढा को चुनौती दे रहे हैं. बीती 4 तारीख को महावीर गुप्ता ने गाने-बाजे के साथ नामांकन भी दाखिल कर दिया है लेकिन इसी दौरान उनके समर्थन में हुए एक डांस ने महावीर गुप्ता का चुनावी खर्चा बढ़ा दिया है. 4 अक्टूबर को महावीर गुप्ता के नामांकन के दिन जींद की अनाज मंडी में एक जनसभा की थी. इसी दौरान एक लड़की फिल्मी गाने पर डांस कर रही थी. चुनाव आयोग की टीम ने इसे उम्मीदवार के चुनावी खर्चे में शामिल कर दिया है. महाराष्ट्र: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी-शाह समेत 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल

चुनाव आयोग की तरफ से जींद में एकाउंटिंग टीम के इंचार्ज बनाये गए शिवकुमार कौशिक का कहना है कि चुनाव के दौरान हर जगह वीडियो सर्विलांस टीम लगी हुई है. ये उम्मीदवारों के खर्चों और कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग करके वीडियो व्यूविंग टीम के पास भेजती है. ये टीम रिकॉर्डिंग देखकर चुनावी खर्चे पर रिपोर्ट एकाउंट्स टीम को देती है जो शैडो रजिस्टर में उम्मीदवार के एक-एक खर्चे की एंट्री करती है.

हरियाणा: जेजेपी उम्मीदवार के नामांकन के दौरान हुआ डांस, EC की टीम ने चुनावी खर्चे में जोड़ा

शिवकुमार ने कहा कि अगर उम्मीदवार अपने खर्चे को मान कर बिल जमा कर देता है तो ठीक वरना हम उसे एक नोटिस देते हैं जिसका उन्हें जवाब देना होता है. महावीर गुप्ता के नामांकन के दिन जो डांस हुआ था, वैसे आयोजनों को हम चुनावी खर्चा ही मानते हैं. इस डांस में दो लोग शामिल थे इसलिए हमने 750 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 1500 रुपये महावीर गुप्ता के चुनावी खर्चे में जोड़ा है.

लोकसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी से औरंगाबाद में मिली हार पर उद्धव ठाकरे बोले- गलती सुधारने का समय आ गया

हालांकि जेजेपी प्रत्याशी महावीर गुप्ता का कहना है कि जिन लोगों ने डांस किया था वो न तो उनकी पार्टी के थे और न ही उन्होंने हायर किए थे. महावीर गुप्ता के मुताबिक वो उस वक्त वहां मौजूद भी नहीं थे, ऐसे में हो सकता है कि कोई खुद ही आकर वहां डांस कर रहा हो. हालांकि अभी तक उन्हें चुनाव आयोग की तरफ से कोई नोटिस नहीं आया है, जब आएगा तो वो उसका जवाब देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget