एक्सप्लोरर

हरियाणा के जितने फौजी शहीद हुए हैं, गुजरात ने उतने दिए भी नहीं, दो गुजराती राष्ट्रवाद ना सिखाएं- दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने कहा, ''हरियाणा के जितने फौजी भारतीय सेना में शहीद हुए हैं, उतने फौजी आज तक गुजरात सेना को नहीं दे पाया है.'' दुष्यंत आईएनएलडी से टूटकर बनी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता है.

नई दिल्ली: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने में अब हफ्ते भर का वक्त रह गया है. देश में बीते कुछ चुनावों में राष्ट्रवाद एक बड़ा मुद्दा रहा है. हरियाणा में भी उसका असर देखने को मिल रहा है. बीजेपी लगातार पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को मुद्दा बनाकर उसे चुनाव में भुना रही है. इसी कड़ी में अब जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा, ''हरियाणा के जितने फौजी भारतीय सेना में शहीद हुए हैं, उतने फौजी आज तक गुजरात सेना को नहीं दे पाया है.'' उन्होंने कहा कि ''अब क्या दो गुजराती आकर हरियाणा में बताएंगे कि राष्ट्रवाद क्या है.'' बता दें कि पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह दोनों का ही गृह राज्य गुजरात है. चुनाव में भी दोनों गुजरात मॉडल को विकास मॉडल के रूप में पेश करते रहे हैं.

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा से लोग लगातार सेना में जाते रहे हैं. अगर हम राष्ट्रवाद की बात नहीं करते तो इसका मतलब ये नहीं है कि हम पाकिस्तानी हो जाएंगे. दुष्यंत आईएनएलडी से टूटकर बनी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता है. साल 2014 में वो हिसार लोकसभा सीट से सांसद बने थे. 2019 में उन्हें बीजेपी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

विधानसभा चुनाव में जेजेपी ने दुष्यंत चौटाला को जींद के उचाना कलां से और उनकी मां नैना चौटाला को भिवानी जिले के बधरा से चुनाव मैदान में खड़ा किया गया है. राज्य में विधानसभा के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे. चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे.

यह भी पढ़ें-

हरियाणा के पुंडरी में 23 साल से बाजी मार रहे हैं निर्दलीय, राजनीतिक पार्टियों को जीत की तलाश

महाराष्ट्र: राहुल गांधी ने फिर लगाया राफेल घोटाले का आरोप, कहा- बीजेपी नेताओं को हो रहा है अपराधबोध

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज- महाराष्ट्र चुनाव में राहुल की एंट्री का मतलब बीजेपी की जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Falta Election Result 2026: फाल्टा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांगशु पांडा की जीत के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले समय में पश्चिम बंगाल की...'
फाल्टा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांगशु पांडा की जीत के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले समय में पश्चिम बंगाल की...'
खरगे-दिग्विजय से रवनीत सिंह बिट्टू तक, ये 24 सांसद राज्यसभा से होंगे रिटायर, जानें कैसे बदलेगा गणित
खरगे-दिग्विजय से बिट्टू तक, ये 24 सांसद राज्यसभा से होंगे रिटायर, जानें कैसे बदलेगा गणित
Rajya Sabha Election 2026: गुजरात से राजस्थान तक, 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग
गुजरात से राजस्थान तक, 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग
फाल्टा सीट पर री-पोलिंग पूर्ण, 87.73 प्रतिशत हुई वोटिंग, BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने किया जीत का दावा, जानें कब आएंगे नतीजे
फाल्टा सीट पर री-पोलिंग पूर्ण, 87.73 प्रतिशत हुई वोटिंग, BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने किया जीत का दावा, जानें कब आएंगे नतीजे

वीडियोज

US-Israel-Iran War: यूरेनियम छोड़ने से ईरान का इनकार | Breaking | Donald Trump
US-Israel-Iran War: ट्रंप के शांति समझौता संकेत से कच्चे तेल में बड़ी गिरावट! | US Oil Crash
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल पंप पर मीटर देखकर भड़के लोग | Breaking | PM Modi Appeal
Petrol-Diesel Price Hike:पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर भड़के लोग | Breaking | PM Modi Appeal
Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंडिया आउट' के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा
'इंडिया आउट' के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा
महाराष्ट्र के धुले में भीषण सड़क हादसा, डंपर ट्रक पर पलटा, बस की टक्कर से 6 की मौत, कई घायल
महाराष्ट्र के धुले में भीषण सड़क हादसा, डंपर ट्रक पर पलटा, बस की टक्कर से 6 की मौत, कई घायल
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: 15 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और खिताब
15 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और खिताब
'अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो...' सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज
'अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो...' सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज
Weather Update: भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
Milk Price Hike: इस राज्य में 3 रुपए महंगा हुआ सुधा का दूध, दही और पनीर सब के बढ़े दाम
Milk Price Hike: इस राज्य में 3 रुपए महंगा हुआ सुधा का दूध, दही और पनीर सब के बढ़े दाम
Viral Video: और कर लो स्केटिंग... रेस्तरां में खाना सर्व कर रहे वेटर का बिगड़ा बैलेंस और हो गया सत्यानाश
और कर लो स्केटिंग... रेस्तरां में खाना सर्व कर रहे वेटर का बिगड़ा बैलेंस और हो गया सत्यानाश
Embed widget