एक्सप्लोरर

Gujarat Elections 2022: गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने 43 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, अर्जुन मोढवाडिया और अमी याग्निक को टिकट

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने 43 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया. कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में चर्चित नामों में पोरबंदर से अर्जुन मोढवाडिया और घटलोडिया से अमी याग्निक को टिकट दिया.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने 43 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया. कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट (Congress Candidates List) में चर्चित नामों में पोरबंदर से अर्जुन मोढवाडिया और घटलोडिया से अमी याग्निक को टिकट दिया गया है. 

गुजरात विधानसभा चुनाव बिगुल बज चुका है और सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम को फाइनल करने में जुट चुकी हैं. 27 साल से गुजरात की सत्ता में काबिज बीजेपी एक ओर जहां विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखने की कोशिश करेगी. वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस भी सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त दिख रही है, जबकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी गुजरात के सियासी मैदान में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है.  

कांग्रेस ने 70-80 उम्मीदवारों के नाम किए फाइनल

शुक्रवार (4 नवंबर) को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया. इसके बाद कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी की. गुजरात चुनाव को लेकर आज सीईसी की यह दूसरी बैठक थी, जिसमें 70 से 80 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाए जाने की खबर है. इससे पहले कांग्रेस सीईसी की पहली बैठक में करीब 110 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग चुकी है.

आप ने सीएम उम्मीदवार का नाम किया घोषित

वहीं, दूसरी तरफ गुजरात की सत्तारूढ़ बीजेपी ने अभी तक चुनाव को लेकर अपने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 100 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम भी शुक्रवार (4 नवंबर) को घोषित कर दिया. आप की ओर से इसुदान गढ़वी को सीएम का चेहरा बनाया गया है. 

दो चरणों में होंगी वोटिंग

गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं. साल 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 99 सीट जीतकर लगातार छठी बार सत्ता हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने 77 सीट पर कब्जा किया था. 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के चुनाव दो चरण में एक और पांच दिसंबर को होंगे और वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget