एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: क्यों राजनीति में आईं रिवाबा जडेजा? क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने बताया

गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर ईस्ट से रिवाबा जडेजा चुनाव लड़ेंगी. वह पहली बार विधायक के पद का चुनाव लड़ेंगी. रवींद्र जडेजा ने पत्नी के चुनाव लड़ने की वजह का खुलासा किया है.

Jadeja Wife In Elections: गुजरात विधानसभा का चुनाव 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में कराया जाएगा. इस बार के चुनावी मुकाबले में भाजपा को विपक्षी दलों कांग्रेस और आप से कड़ी टक्कर मिल रही है. विधानसभा चुनावों में आप का जुड़ना चुनाव को और दिलचस्प बना रहा है. बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें जामनगर ईस्ट से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा चुनावी मैदान में उतर रहीं हैं. वह पहली बार प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगी. हालांकि वह कई बार बीजेपी से जुड़े राजनीतिक कार्यक्रमों में देखीं गई है. तब ही से उनके चुनाव में उतरने की अटकलें लगाई जा रहीं थी.

 रिवाबा जडेजा इस वजह से उतरीं चुनावी मैदान में 

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने पत्नी के राजनीति में उतरने की वजह से पर्दा उठा दिया है. जडेजा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह पहली बार विधायक पद के लिए चुनाव का हिस्सा बनने जा रही हैं, वो इससे काफी कुछ नया सीखेंगी. रिवाबा के चुनाव में आने पर जडेजा ने कहा कि वह हेल्पिंग नेचर की हैं और लोगों की परेशानियों को खत्म करना उनको अच्छा लगता है. जडेजा ने यह भी बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पथ पर चलना चाहती हैं और लोगों के लिए काम करना चाहती हैं. इन्ही सब कारणों से वह राजनीति में आई हैं.

पत्नी के लिए जडेजा ने किया चुनाव प्रचार

रवींद्र जडेजा ने ट्वीट कर लोगों से पत्नी के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गुजरात चुनाव 20-20 मैच की तरह है. मेरी पत्नी भाजपा के टिकट पर राजनीति में अपनी शुरुआत कर रही हैं. वह चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी. मैं जामनगर के लोगों और सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील करता हूं कि वे सब साथ आएं. बता दें कि रिवाबा जडेजा क्षत्रिय सेना की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा कांग्रेस की नेता हैं और वह जामनगर में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं. कुछ राजनीतिक जानकार यह भी कयास लगा रहे हैं कि जामनगर में भाभी बनाम ननद मुकाबला देखने को मिल सकता है. 

जडेजा भी बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

मीडिया से बातचीत में जब रवींद्र जडेजा सामने आए तो वह एकदम भगवाधारी रूप में नजर आए. वह अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के लिए जामनगर ईस्ट से चुनाव प्रचार कर रहे थे. प्रचार के दौरान वह भगवा रंग के कपड़ों में नजर आए. तब ही से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रवींद्र जडेजा भी जल्द ही भाजपा में जुड़ सकते है. बता दें कि जडेजा एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे, जिससे उनके घुटने में चोट आ गई थी. इस कारण वह टी-20 एशिया कप में शामिल नहीं हो पाए थे.

यह भी पढ़ें: Gujarat Election: सूरत में ओवैसी की सभा में 'मोदी-मोदी' के लगे नारे, दिखाए गए काले झंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget