एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: आखिर क्यों अरविंद केजरीवाल की AAP को BJP-कांग्रेस गुजरात में नहीं मान रही चुनौती, यहां जानिए वजह 

ग्रामीण क्षेत्रों में बीजेपी पहले से ही कांग्रेस से कमजोर है. ऐसे में यदि बीजेपी शहरी इलाकों में अपने वोट गवांती है तो वह राज्य में वर्षों से चली आ रही सत्ता को बनाए रहने में विफल हो सकती है.

Why BJP and Congress neglect AAP: गुजरात चुनावों में आम आदमी पार्टी के जोरदार अभियान के बावजूद भी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी चुनावों में त्रिकोणीय लड़ाई को स्वीकार नहीं कर रही है. दोनों ही पार्टियां आप को पूरी तरह से नकार रही हैं. पार्टी के दिग्गज नेताओं का कहना है कि राज्य में लड़ाई हमेशा द्विपक्षीय रही है. इस बार भी यह मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होगा. तो वहीं दूसरी ओर आप का कहना है कि इस बार का चुनाव केवल आप और बीजेपी के बीच है क्योंकि कांग्रेस को तो केवल पांच ही सीट हासिल होगी. हालांकि सवाल है कि आखिर दोनों पार्टियों के द्वारा आप को क्यों नकारा जा रहा है? 

बीजेपी और आप का समीकरण

बीजेपी का लगातार आप को नकारने का यही तर्क रहा है कि गुजरात चुनाव हमेशा से बीजेपी, कांग्रेस के बीच रहा है. बीजेपी को यही डर है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी न केवल  कांग्रेस के लिए बल्कि बीजेपी के लिए भी वोट कटवा साबित हो सकती है. ग्रामीण क्षेत्रों में बीजेपी पहले से ही कांग्रेस से कमजोर है. ऐसे में यदि बीजेपी शहरी इलाकों में अपने वोट गवांती है तो वह राज्य में वर्षों से चली आ रही सत्ता को बनाए रहने में विफल हो सकती है.
 
इसके अलावा आप, बीजेपी से दूर हिंदू वोटरों  को रिझाने के लिए कई कोशिशें कर रही हैं. इसी वजह से कुछ दिनों पहले केजरीवाल ने भारतीय करेंसी में लक्ष्मी- गणेश की तस्वीर होने का सुझाव रखा था. इन्हीं सभी कारणों की वजह से बार-बार बीजेपी आप को नकार रही है. 

कांग्रेस और आप का समीकरण

गुजरात विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस का मानना है कि राज्य में बीजेपी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर आ चुकी है जिस वजह से उन वोटों का फायदा कांग्रेस को मिल सकता है. हालांकि आप के शामिल होने से कांग्रेस के लिए यह चुनौतीपूर्ण साबित होगा. उत्तराखंड और गोवा में भले ही आप को जीत ना मिली हो लेकिन कुछ वोट शेयर होने से कांग्रेस के वोट कट गए थे. उत्तराखंड में बीजेपी को 70 में से 47 सीट हासिल हुई थी. जबकि कांग्रेस को 19 सीटों में जीत मिली थी. कांग्रेस का मानना है कि आप और बसपा ने कांग्रेस की जीत की संभावनाओं में बाधा डाली थी.

बसपा ने 2 सीटों के साथ 4.82 वोट हासिल किए थे तो वहीं आप ने 0 सीट के साथ भी 3.31 वोट लिए थे. बसपा और आप के कुल वोट 8.13 थे. इसलिए पार्टी का मानना है कि यह वोट न बंटते तो कांग्रेस उत्तराखंड में जीत सकती थी. कांग्रेस आप के विरोध में इसलिए है कि वह गुजरात में गोवा और उत्तराखंड का इतिहास नही दोहराना नहीं चाहती है. इसलिए कांग्रेस ने आप के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार किया है. बरहाल दोनों ही पार्टियों का आशंका है कि आप चुनाव में वोट कटवा साबित हो सकती है. 

यह भी पढे़: Gujarat Election 2022: गुजरात की राजनीति की सबसे बड़ी खबर, ननद के बाद ससुर ने खोला मोर्चा, जनता से रिवाबा को वोट ना करने की अपील की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget