एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: बीजेपी के साथ हार्दिक पटेल, कहां हैं पाटीदार आंदोलन के अन्य नेता ?

Gujarat Election 2022: पाटीदार आंदोलन ने तत्कालीन आनंदीबेन की सरकार पर गहरा प्रभाव डाला था. लेकिन अब विद्रोह के प्रमुख लोग राजनीति में शामिल हो गए.  

Many Important Faces of Patidar Movement came to politics: गुजरात विधानसभा के 2017 के चुनावों में पाटीदार आंदोलन प्रमुख मुद्दा था लेकिन 5 साल बाद मानों यह आंदोलन ठंडे बस्ते में चला गया हो. पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के प्रमुख चेहरे आंदोलन छोड़ राजनीति में शामिल हो गए हैं. चुनाव पर आंदोलन के प्रभाव को समझते हुए सभी राजनितिक दलों ने पाटीदार आंदोलन के नेताओं को अपने खेमे में लाने की कोशिशें की जो सफल भी रहीं. 

हार्दिक पटेल बने बीजेपी का हिस्सा

पाटीदार आंदोलन के सबसे बड़ा चेहरा हार्दिक पटेल बीजेपी में शामिल हो गए. वहीं इनके अलावा भी कई प्रमुख चेहरे जैसे अल्पेश कथीरिया, धार्मिक मालवीय, रेशमा पटेल, चिराग पटेल और  वरूण पटेल ने विभिन्न  राजनितिक दलों का दामन थाम लिया है. राज्य में आनंदीबेन सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने वाले आंदोलन के पोस्टर बॉय हार्दिक पटेल ने 2020 में पहले कांग्रेस  पार्टी का हाथ थामा था जिसमें वह राज्य इकाई के प्रमुख बने. पार्टी में एक शीर्ष पद पर रहने के बावजूद उन्होंने गुजरात विधानसभा के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. इस बार बीजेपी की ओर से वीरमगाम  विधानसभा क्षेत्र से वो चुनाव लड़ रहे हैं. 

सबसे पहले इन नेताओं ने छोड़ा था आंदोलन

हार्दिक के अलावा आंदोलन के बड़े नाम अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालवीय ने आम आदमी पार्टी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की. धार्मिक मालवीय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह पीएएस को बंद करने के लिए एक विकल्प  की तलाश कर रहे हैं. रेशमा पटेल जो हार्दिक पटेल की करीबी मानी जाती हैं और  चिराग पटेल, वरूण पटेल इन तीनों ने ही सबसे पहले आंदोलन छोड़कर किसी राजनीतिक दल का दामन थामा था. इन्होंने 2017 के गुजरात विधानसभा के चुनाव से पहले बीजेपी  का दामन थाम लिया था. हालांकि रेशमा ने बाद में  बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई. लेकिन कांग्रेस से टिकट न मिलने पर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ गईं. 

प्रमुख चेहरों के राजनीति में आने से 'नाराज हैं लोग'

पाटीदार आंदोलन में 14 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी और कई लोगों को सलाखों के पीछे जाना पड़ा था. कहा जाता है कि सभी लोग आंदोलन के उद्देश्य को पूरा न होने के कारण उन सभी आंदोलनकारियों से नाराज हैं. जो आंदोलन को छोड़कर राजनीति में शामिल हो गए. खबर ये भी है कि बीजेपी का एक खेमा हार्दिक पटेल के आवगमन से खुश नहीं है क्योंकि आंदोनल ने आनंदीबेन की सरकार को भारी नुकसान पहुंचाया था. 

यह भी पढ़े: Gujarat Election: राजस्थान CM की सभा में सांड ने मचाई अफरा तफरी, गहलोत बोले- कांग्रेस की हर मीटिंग में बीजेपी वाले...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget