एक्सप्लोरर

Gujarat Election: राजस्थान CM की सभा में सांड ने मचाई अफरा तफरी, गहलोत बोले- कांग्रेस की हर मीटिंग में बीजेपी वाले...

Ashok Gehlot: सांड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं भीड़ के बीच अचानक सांड एंट्री मारता है और इधर उधर भागने लगता है.

Gujarat Election Congress Rally: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्राचर जोरों पर है. सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस से भी सभी प्रमुख नेताओं और सीएम ने गुजरात में डेरा डाल दिया है. इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी वहां पहुंचे हुए हैं और पार्टी के लिए रैली व जनसभाएं कर रहे हैं.

सोमवार को गुजरात के मेहसाणा में सीएम अशोक गहलोत की एक चुनावी जनसभा थी, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे वह नाराज हुए और उन्होंने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया. दरअसल, उनकी जनसभा में जब वह भाषण दे रहे थे, तभी एक सांड वहां घुस आया. इससे वह काफी नाराज हो गए और इसके पीछे बीजेपी का हाथ बता दिया.

बीजेपी को जमकर कोसा

अशोक गहलोत ने माहौल ठीक होते ही लोगों को संबोधित करना शुरू किया. उन्होंने बीजेपी को कोसते हुए कहा, ‘मैं बचपन से देखता आ रहा हूं कि जब भी कांग्रेस की कोई मीटिंग होती है तो यह बीजेपी वाले सांड या गाय को उसमें छोड़ देते हैं. इस सांड को भी बीजेपी ने भेजा है मीटिंग को डिस्टर्ब करने के लिए. चुनाव से पहले बीजेपी हमारी मीटिंग्स को डिस्टर्ब करने के लिए और ऐसे हथकंडे अपनाएगी.’ उन्होंने अफरातफरी को देखते हुए लोगों को समझाते हुए कहा, अगर लोग शांत रहेंगे तो सांड खुद बाहर चला जाएगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

वीडियो हो रहा वायरल 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि भीड़ के बीच अचानक सांड एंट्री मारता है और वह इधर उधर भागने लगता है. सांड को भागते देख लोग भी बचने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं. जनसभा में अफरातफरी का माहौल बन जाता है, वहीं मंच पर मौजूद अशोक गहलोत लगातार लोगों से शांत रहने की अपील करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को सोशिल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है.

हर पार्टी कर रही जीत का दावा

बता दें कि इस बार गुजरात में विधानसभा चुनाव बेहद ही रोचक बना हुआ है. दरअसल, बीजेपी फिर से सत्ता में आने का दावा कर रही है तो आम आदमी पार्टी पहली बार सरकार बनाने की बात कह रही है. आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम ने रविवार को लिखित में दावा किया है कि गुजरात में उनकी सरकार बन रही है. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस भी बनवास खत्म कर 27 साल बाद सत्ता में आने की बात कह रही है.

ये भी पढ़ें

Collegium System: केंद्र ने हाई कोर्ट जजों की नियुक्ति से जुड़ी 20 फाइलें सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को लौटाईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget