Gujarat Election 2022: कांग्रेस-BJP और अन्य को वोट शेयर में भारी नुकसान का अनुमान, क्या AAP गुजरात में रचेगी कोई इतिहास, सर्वे ने चौंकाया
Gujarat Election 2022: क्या आम आदमी पार्टी राज्य में कोई इतिहास रचेगी या कोई प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं होगी.
Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान में अब मात्र दो दिन बचा है. एक दिसंबर को पहले चरण में राज्य की 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान होंगे. राज्य में पहली बार सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को बेशक बीजेपी और कांग्रेस खारिज कर रही हो लेकिन कई सर्वे में सामने आया है कि AAP को राज्य में इतने हल्के में नहीं लेना चाहिए.
AAP की उपस्थिति से बीजेपी को नुकसान होगा या कांग्रेस को ये तो आठ दिसंबर को आने वाले नतीजे ही बताएंगे, लेकिन उससे पहले एबीपी सीवोटर सर्वेक्षण से पता चलता है कि आप राज्य में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के वोट शेयर में सेंध लगा सकती है. सर्वे के अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी राज्य में 20.2 प्रतिशत सीटें जीतने की संभावना है. वहीं कांग्रेस को -12.4 %, BJP को -3.7% तो वहीं पिछली बार से अन्य को -4.2 प्रतिशत वोट के घाटे का अनुमान सर्वे में लगाया गया है.
आइए देखें सर्वे के नतीजे
2017 2022 (अनुमान) अंतर
कांग्रेस- 44.4 29.1 -12.4
बीजेपी - 49.1 45.4 -3.7
AAP - 0.0 20.2 +20.2
अन्य - 9.5 5.4 -4.2
बता दें कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान एक दिसंबर को है. तो वहीं बाकी बची सीटों पर वोटिंग पांच दिसंबर को होगी. राज्य की सभी 182 सीटों पर नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. गुजरात के साथ ही हिमाचल में हुए 68 विधानसभा सीटों के नतीजे बी आट दिसंबर को ही आएंगे. दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है.
नोट: abp न्यूज़ के लिए ये सर्वे सी-वोटर ने ऑक्टूबर में किया है. सर्वे के नतीजे पूरी तरह से लोगों से की गई बातचीत और उनके द्वारा व्यक्त की गई राय पर आधारित हैं. इसके लिए abp न्यूज़ ज़िम्मेदार नहीं है.











