एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: AIMIM प्रत्याशी के कांग्रेस में शामिल होने पर भड़के ओवैसी, जानिए क्या कहा

Gujarat Election 2022: बापूनगर विधानसभा सीट से एआईएमआईएम के प्रत्याशी शाहनवाज खान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया.

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अब सभी पार्टियां चुनावी मैदान में जो शोर से प्रचार कर रही है. राज्य में जो चुनाव मुख्य रूप से बीजेपी बनाम कांग्रेस माना जा रहा था वो अब आम आदमी पार्टी और AIMIM के आने से काफी दिलचस्प हो गया है. हालांकि जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे कई दिलचस्प बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं. ऐसा ही एक बदलाव अहमदाबाद शहर की बापूनगर विधानसभा सीट पर देखने को मिला. इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने जिस प्रत्याशी को खड़ा किया था वो कांग्रेस में शामिल हो गए. अब इसको लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं.

बता दें कि बापूनगर विधानसभा सीट से एआईएमआईएम के प्रत्याशी शाहनवाज खान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया. गुजरात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने उन्हें कांग्रेस का खेस पहना कर पार्टी में शामिल किया.

क्या कहा ओवैसी ने

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शाहनवाज खान के कांग्रेस ज्वाइन करने पर गुस्सा जाहिर किया है. एक हिन्दी न्यूज़ चैनल आजतक से बात करते हुए उन्होंने कहा, '' मैंने शाहनवाज खान के लिए एक रैली भी की. वोट मांगे पर कांग्रेस ने उनका जमीर खरीद लिया. कांग्रेस ऐसा ही करती है. वो बीजेपी को इसलिए ही नहीं हरा पाती है.''

शाहनवाज खान ने बताया था AIMIM को बीजेपी की ‘बी’ टीम
शाहनवाज खान ने एआईएमआईएम चोड़ते हुए कहा था कि यह पार्टी भाजपा की ‘बी’ टीम है. उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस में शामिल होकर ही वो अब वे अल्पसंख्यकों के मुद्दों को उठा सकेंगे.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस बार भाजपा एवं उसकी ‘बी’ टीम का सपना साकार नहीं होगा और दावा किया कि कांग्रेस 125 सीटों के साथ सत्ता में आएगी.

असदुद्दीन ओवैसी की 17 रैलियां 

गुजरात में खुद पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 17 रैलियां करेंगे. इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता इम्तियाज जलील, वारिस पठान और हैदराबाद के 7 विधायक चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं. जबकि चुनाव के आखिरी समय में अकबरुद्दीन ओवैसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने गुजरात आएंगे.    

एआईएमआईएम ने अहमदाबाद में पांच उम्मीदवार उतारे हैं. अहमदाबाद की दानिलिमडा सीट से पार्टी ने हिंदू उम्मीदवार कौशिका परमार को उतारा है. ओवैसी ने चुनाव में दलित प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है. इस सब के बीच एआईएमआईएम का चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget