एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Polls 2022: दक्षिण गुजरात में BJP की राह कठिन, AAP-आदिवासी बिगाड़ सकते हैं गणित

Gujarat Polls 2022: 2017 के विधानसभा चुनाव में आदिवासियों के लिए आरक्षित 14 सीटों में से BJP के पास सात सीटें आई थी. आदिवासी बहुल इलाकों को अब भी बीजेपी की कमजोर कड़ी माना जाता है.

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए दक्षिण गुजरात में 35 सीटों पर विजय पाना तोड़ा मुश्किल हो सकता है. यहां आम आदमी पार्टी और आदिवासी समुदाय इन सीटों पर बीजेपी का गणित बिगाड़ सकता है. सत्ता-धारी सरकार, बीजेपी की कई परियोजनाओं के खिलाफ स्थानीय आदिवासी प्रदर्शन कर रहे  हैं. गुजरात में पहले चरण की 89 सीटों  की वोटिंग 1 दिसंबर को होने वाली है. 89 में से 35 सीटें दक्षिण गुजरात की शामिल हैं. इनमें भरुच, नर्मदा, तापी, डांग, सूरत, वलसाड और नवसारी हैं.  ये वही सीटें हैं जहां पर आदिवासी समुदाय की आबादी ज्यादा रहती है.

Gujarat Polls 2022: पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2017 में बीजेपी ने यहां 35 सीटों में से 25 सीटों में विजय पाया था. वही कांग्रेस ने 8 सीट और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने केवल 2 सीट जीती थी. इस  क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 14 सीटों में से बीजेपी  केवल पांच पर ही जीत हासिल कर सकी थी. इसके बाद उपचुनावों में बीजेपी  कांग्रेस से दो और सीटें डांग तथा कपराडा छीन ली थी. आदिवासी आबादी वाले इलाकों में बीजेपी के लिए एक बड़ी कमज़ोरी मानी जाती है. जबकि दक्षिण गुजरात में शहरी मतदाता 2017 में पार्टी के साथ खड़े रहे थे. 2015 में सूरत में हार्दिक पटेल की अगुवाई में पाटीदार कोटा आंदोलन का केंद्र था और वहां बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी.

सूरत के कपडे़ व्यापारी जीएसटी लगने से नाराज़ थे लेकिन  फिर भी बीजेपी ने 2017 के चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर के 15 सीटे जीती थीं. इनमें पाटीदार बहुल वराछा, कामरेज और कतारगाम क्षेत्र की सीटे आती हैं. बीजेपी केवल मांडवी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पायी थी. आम आदमी पार्टी के प्रचार और पिछले साल हुए सूरत नगर निकाय चुनाव में उनके पार्टी द्वारा शानदार प्रदर्शन की वजह से यहाँ पर मुकाबला काफी रोमांचिक हो चूका है. नगर निकाय चुनाव में आप ने 27 सीटे हासिल की थी. 

आदिवासियों के लिए आरक्षित 14 सीटों में से बीजेपी  के पास केवल सात सीटें हैं. डांग, कपराडा, उमरगाम, धरमपुर, गांडवी, महुवा और मंगरोल. कांग्रेस के युवा आदिवासी चेहरे विधायक अनंत पटेल राजमार्ग परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ नवसारी और वलसाड जिलों में प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे हैं.

आप के गुजरात चुनाव में प्रवेश करने के बाद यह मुकाबला दिन पर दिन दिलचस्प बनते जा रहा है. कांग्रेस ने वराछा से हार्दिक पटेल के करीबी अल्पेश कथीरिया को यहां से चुनाव में उतारा है. आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष  और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार गोपाल इटालिया कतारगाम से चुनाव लड़ रहे हैं.आप के प्रदेश उपाध्यक्ष भेमाभाई चौधरी को विश्वास है कि आदिवासी समुदाय के भरोसे से पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करने वाली है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget