एक्सप्लोरर

Vav Assembly By Election 2024: गुलाब सिंह राजपूत होंगे गुजरात की वाव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी

Gujarat Election 2024: इस सीट से गुलाब सिंह राजपूत को टिकट मिलने की चर्चा लंबे समय से चल रही थी. शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई. वह थराद विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके हैं.

Vav Assembly By Election 2024: गुजरात की वाव विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी. पार्टी ने गुलाब सिंह को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक लेटर जारी करते हुए इसकी जानकारी दी.

उन्होंने इस लेटर में लिखा है, "कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात की वाव विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में गुलाब सिंह राजपूत के नाम को मंजूरी दे दी है."

गुजरात में कब है उपचुनाव?

वैसे तो गुजरात में विधानसभा की 2 सीटें खाली हैं, लेकिन पिछले दिनों चुनाव आयोग ने सिर्फ एक सीट यानी वाव पर ही उपचुनाव कराने की घोषणा की थी. चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, वाव विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर को इसका रिजल्ट आएगा. यहां से कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर विधायक थीं, लेकिन इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में बनासकांठा सीट से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. तभी से यह सीट खाली है.

क्या है वाव विधानसभा सीट का समीकरण

वाव विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है. कांग्रेस के टिकट पर गेनीबेन ठाकोर ने यहां से 2017 और 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. गेनीबेन ठाकोर ने एक बार फिर यहां से पार्टी की जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि पिछले चुनाव की तरह ही इस बार भी सभी समुदाय के लोग मिलकर कांग्रेस को जिताने के लिए वोट करेंगे. 

2022 में ऐसे रहे थे नतीजे

वाव विधानसभा सीट पर 2022 में इंडियन नेशनल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. यह विधानसभा सीट गुजरातके बनासकांठा जिले में आती है. 2022 में वाव में कुल 45.26 प्रतिशत वोट पड़े थे. 2022 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से गेनीबेन ठाकोर ने भारतीय जनता पार्टी के स्वरुपजी ठाकोर को 15601 वोटों के मार्जिन से हराया था.

ये भी पढ़ें

Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली शराब नीति: केजरीवाल, सिसोदिया के बाद एक और आरोपी को जमानत, अब मामले में मिल गई सभी को बेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget