एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 7 चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे

लोकसभा चुनाव: देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. पहला चुनाव 11 अप्रैल को होगा. वहीं नतीजे 23 मई घोषित किए जाएंगे. इसी के साथ देश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है.

लोकसभा चुनाव: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सियासी समर का आज शंखनाद हो गया है. चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों की एलान कर दिया. देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने बताया कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. पहला चुनाव 11 अप्रैल को होगा और आखिरी 19 मई को होगा. नतीजे गुरूवार 23 मई को घोषित किए जाएंगे. इसी के साथ देश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. इसका मतलब है कि सरकार अब कोई घोषणा-उद्घाटन नहीं कर सकती. चुनाव आयोग ने कहा है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव पहला चरण: 11 अप्रैल ( 91 सीट, 20 राज्य) दूसरा चरण: 18 अप्रैल ( 97 सीट, 13 राज्य) तीसरा चरण: 23 अप्रैल ( 115 सीट, 14 राज्य) चौथा चरण: 29 अप्रैल (71 सीट, 9 राज्य) पांचवा चरण: 6 मई ( 51 सीट, 7 राज्य) छठा चरण: 12 मई ( 59 सीट, 7 राज्य) सातवां चरण: 19 मई ( 59 सीट, 8 राज्य) लोकसभा- 2014 के नतीजों का हिसाब-किताब कुल राज्य: 29+7= 36 20 राज्यों में कांग्रेस का खाता ही नहीं खुला 13 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस जीरो 10 राज्यों में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया 2 बड़ी पार्टी BSP-DMK का खाता नहीं खुला  5 साल में बढ़े 7 करोड़ वोटर वोटरों की संख्या 2019- 90 करोड़ 2014- 83 करोड़  लोकसभा में सीटों का गणित कुल सीटें- 543 बहुमत का आंकड़ा- 272 सामान्य सीट- 412 अनुसूचित जाति- 84 अनुसूचित जनजाति- 47 1951- 17 करोड़ बोर्ड एग्जाम की तारीखों का भी रखा ध्यान- EC

चुनाव आय़ोग ने बताया है कि राज्यों में चुनावों के दौरान किस तरह से सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाएगी इसको लेकर पुलिस के अधिकारियों और राज्यों के गृह सचिव, डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें की गई हैं.  चुनाव आय़ोग ने कहा कि चुनाव की तारीखों को तय करने के दौरान विभिन्न राज्यों के बोर्ड एग्जाम की तारीखों का भी ध्यान रखा है.

VVPAT मशीनों का होगा इस्तेमाल- EC

चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि इस चुनाव में 90 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.5 करोड़ 18-19 साल के मतदाता पहली बार वोट करेंगे. वहीं, नौकरी पेशा वाले मतदाताओं की संख्या 1.60 करोड़ है. आयोग ने कहा कि 1950 कॉल फ्री नंबर पर आप वोटर लिस्ट से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं. बड़ी बात यह है कि चुनाव में VVPAT मशीनों का ही इस्तेमाल किया जाएगा.

चुनाव आयोग ने बताया कि देश में 10 लाख पोलिंग बूथ होंगे. पिछली बार 9 लाख पोलिंग स्टेशन थे. वोटिंग से 48 घंटे पहले लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लग जाएगी. वहीं रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाई गई है. मतदाताओं को वोटर स्लिप वोटिंग से पांच दिन पहले मिल जाएगी. वोटरों को इस बार भी NOTA का विकल्प दिया जाएगा.

ईवीएम पर लगेगी उम्मीदवारों की तस्वीर-EC

आयोग ने बताया है कि देश में संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की जाएगी. इस बार ईवीएम पर उम्मीदवारों की तस्वीर भी लगाई जाएगी. साथ ही पूरी चुनावी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. ईवीएम की मूवमेंट जानने के लिए जीपीएस ट्रेकिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.

उम्मीदवारों को देनी होगी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी-EC

चुनाव आय़ोग ने कहा है कि उम्मीदवारों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की भी जानकारी लेनी होगी. इस दौरान सोशल मीडिया पर प्रचार की भी निगरानी की जाएगी. आयोग सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए गाईडलाईन भी जारी करेगा. पेड न्यूज़ को लेकर उम्मीदवारों और पार्टी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget