एक्सप्लोरर

राजस्थानः अलवर में पति के सामने महिला के साथ गैंगरेप, जिले के एसपी को हटाया गया

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में दर्ज गैंग रेप मामले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की बात की थी.

जयपुरः राजस्थान के अलवर में एक महिला के साथ उसके पति के सामने कथित गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद राज्य की गहलोत सरकार ने जिले के एसपी को हटा दिया है. महिला की शिकायत के मुताबिक पांच लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया था और उसका वीडियो भी बनाया था. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था.

इस मामले में थानागाजी क्षेत्र के थाना अध्यक्ष को पहले ही बर्खास्त कर दिया गया है. पीड़िता की मदद के लिए राज्य सरकार ने एससी-एसटी एक्ट के तहत उन्हें तत्काल धनराशि मुहैया करवाए हैं.

मुख्यमंत्री का आदेश

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में दर्ज गैंग रेप मामले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की बात की थी. इस मामले में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे.

मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी कर कहा था कि पुलिस की ओर से किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी. महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है. इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

गैंगरेप के बाद की थी मारपीट

गैंगरेप के दौरान दरिंदों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट भी की थी. पीड़िता के मुताबिक उसे और उनके पति दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई. गैंगरेप की यह घटना 26 अप्रैल की बताई जा रही है.

नवविवाहित जोड़ा थानागाजी बाइपास से कहीं जा रहे थे. इस दौरान कलाखोरा गांव के पास दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने मिलकर उन्हें रोक लिया. जिसके बाद उनके साथ युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया. घटना करीब दोपहर तीन बजे से पांच बजे के बीच घटित हुई.

पीड़ित जोड़े ने डर के कारण इस मामले की सूचना किसी को नहीं दी लेकिन बाद में 2 मई को पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया गया. पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है. वीडियो फोटो वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार सदमे में आ गया है.

झारखण्ड: सामूहिक दुष्कर्म मामले में मिशनरी स्कूल के प्रमुख समेत छह लोग दोषी करार

शिखर सम्मेलन: राजीव शुक्ला ने राफेल से लेकर पाकिस्तान के मुद्दे पर BJP को घेरा, संबित पात्रा ने किया मजेदार पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget