एक्सप्लोरर

Manipur Election 2022: चुनावी राज्य मणिपुर पहुंची पहली मालगाड़ी, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- इससे व्यापार बढ़ेगा

Rani Gaidinliu station: प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के एक ट्वीट को टैग करते हुए कहा, ‘‘पूर्वोत्तर का कायापलट जारी है. मणिपुर में संपर्क का विस्तार होगा और व्यापार को बल मिलेगा.

Manipur Latest News: मणिपुर में पहली मालगाड़ी के पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को कहा कि इससे राज्य के व्यापार और संपर्क को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि वहां से सामान देश के हर कोने तक पहुंच सकेगा. चुनावी राज्य मणिपुर (Manipur) में 27 जनवरी को मणिपुर के रानी गाइदिन्ल्यू स्टेशन पर एक मालगाड़ी पहुंची. कुछ दिनों पहले ही असम के सिलचर से एक सवारी गाड़ी मणिपुर के वंगाईचुंगपाऊ पहुंची थी. मणिपुर में 27 फरवरी और तीन मार्च को दो चरणों में मतदान होना है.

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के एक ट्वीट को टैग करते हुए कहा, ‘‘पूर्वोत्तर का कायापलट जारी है. मणिपुर में संपर्क का विस्तार होगा और व्यापार को बल मिलेगा. राज्य के अच्छे उत्पाद अब देश के हर कोने तक पहुंचेंगे.’’ रेड्डी ने अपने ट्वीट के साथ स्टेशन पर पहुंच रही एक मालगाड़ी का वीडियो भी साझा किया. साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘ मणिपुर और पूरे पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक दिन. देश की आजादी के 75 वर्षों के बाद पहली मालगाड़ी रानी गाइदिन्ल्यू रेलवे स्टेशन पहुंची. नरेंद्र मोदी की सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र में अवसंरचना, संपर्क और आर्थिक समृद्धि बढ़ाने को प्रतिबद्ध है.’’

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसी महीने हवाई सर्वेक्षण के जरिए मणिपुर में जिरिबाम -इंफाल नयी लाइन परियोजना का जायजा लिया था. इस परियोजना में देश की सबसे लंबी सुरंग शामिल है, जो गुवाहाटी एवं इंफाल को जोड़ेगी. वैष्णव ने कहा कि पूर्वोत्तर में विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए इस वर्ष 7000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. वैष्णव ने शनिवार को मणिपुर पहुंची मालगाड़ी की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘जो प्रतिबद्धता जताई थी, उस पर खरा उतरते हुए.’’ इसके साथ ही उन्होंने पांच जनवरी के अपने ही एक ट्वीट को टैग किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जल्द ही इस महीने के अंत तक काइमई रोड रेलवे स्टेशन तक मालगाड़ी पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें- UP Election: 'घोषणापत्र' में यूपी का CM चेहरा और योगी आदित्यनाथ से संबंधों पर क्या बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या? जानें

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: सपा गठबंधन में क्या सबकुछ ठीक है? OP Rajbhar ने दिया जवाब, बोले, घर-घर जाकर कोरोना बांट रहे गृहमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget