एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान जाओ और भीख मांगो', क्या सीएम योगी ने रैली में कही ये बात? जानें सच

सीएम योगी के दो बयान को जोड़कर इस तरह से वायरल किया गया, जिससे लग रहा है कि सीएम योगी ने सांप्रदायिक बयान दिया. 

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें सीएम योगी ने मुस्लिमों को आरक्षण पर बयान दिया. इसमें सुना जा सकता है कि वे कह रहे हैं, ''पाकिस्तान जाओ, वहां भीख मांगो. भारत पर बोझ न बनो.'' पीटीआई फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो की जांच की और पाया कि सीएम योगी की एक स्पीच के एक हिस्से को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.   

क्या दिया जा रहा दावा?

एक फेसबुक यूजर ने 17 मई को सीएम योगी का एक वीडियो शेयर किया. इसमें वे मुस्लिमों को आरक्षण के मुद्दे पर बयान दे रहे हैं और कह रहे हैं, ''पाकिस्तान जाओ और भीख मांगो, भारत पर बोझ मत बनो, वे कहते हैं कि पूरा आरक्षण मुस्लिमों को मिलना चाहिए.'' इस पोस्ट के कैप्शन में भी सीएम योगी के कथित बयान को लिखा गया है. इसमें लिखा है, ''Go to Pakistan and beg there, don't burden India; They say all the reservations should be given to Muslims.''

इस पोस्ट का लिंक, आर्काइव और स्क्रीनशॉट यहां देख सकते हैं. 


पाकिस्तान जाओ और भीख मांगो', क्या सीएम योगी ने रैली में कही ये बात? जानें सच

कैसे की गई जांच?

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने जब वायरल वीडियो को देखा तो इसके विजुअल्स में फर्क पाया. जब इस वीडियो को InVid Tool  पर सर्च किया गया तो कई कीफ्रेम्स दिखे. गूगल लेंस से जब एक को देखा गया, तो इसी वीडियो और इसी दावे के कई पोस्ट मिले. ऐसे तीन पोस्ट को यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है. इनके आर्काइव को यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है. 

इस वीडियो को ट्विटर पर भी शेयर किया गया है. इन पोस्ट को आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं. इनके आर्काइव यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं.


पाकिस्तान जाओ और भीख मांगो', क्या सीएम योगी ने रैली में कही ये बात? जानें सच

जब टीम ने सर्च किया तो 15 मई को एबीपी गंगा के ऑफिशियल चैनल पर ये वीडियो मिला. वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा था, CM Yogi Mahoba Rally: महोबा में सीएम योगी  ने एकदम बदल दिया पूरा माहौल | ABP GANGA” . इस वीडियो का लिंक यहां देख सकते हैं. 


पाकिस्तान जाओ और भीख मांगो', क्या सीएम योगी ने रैली में कही ये बात? जानें सच

डेस्क ने पाया कि ये सीएम योगी की रैली का पूरा वीडियो है, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं. ऑरिजनल वीडियो को देखकर पता चला कि वायरल वीडियो को दो क्लिपों को जोड़कर बनाया गया है. 


पाकिस्तान जाओ और भीख मांगो', क्या सीएम योगी ने रैली में कही ये बात? जानें सच

ऑरिजनल वीडियो में 11.28 मिटन पर सीएम योगी को ये कहते सुना जा सकता है, ''पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, जिससे वे समृद्ध जीवन जीने में सक्षम हुए हैं. पिछले 10 सालों में हमारे देश में पाकिस्तान की पूरी आबादी से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है. आप पाकिस्तान में आए दिन विरोध प्रदर्शन देखते ही होंगे. लोग एक किलो आटे के लिए झगड़ रहे हैं. इस तरह की छीना झपटी पाकिस्तान में हो रही है. जो लोग पाकिस्तान का गुणगान कर रहे हैं, उन्हें बताएं कि अगर आप पाकिस्तान से इतना प्यार करते हैं तो भारत पर बोझ क्यों बन रहे हैं? पाकिस्तान जाओ और वहां कटोरा लेकर भीख मांगो.''

जब वीडियो को 18.55 मिनट पर सुना गया, सीएम योगी ने कांग्रेस और सपा पर हमला बोलते हुए कहा, ''मु्स्लिमों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए. हमारे पिछड़े वर्ग के लोग कहां जाएंगे.''

सीएम योगी के दो बयान को जोड़कर इस तरह से वायरल किया गया, जिससे लग रहा है कि सीएम योगी ने सांप्रदायिक बयान दिया. 

जांच के दौरान डेस्क को 15 मई की ABP Live की न्यूज भी मिली. इसमें हेडलाइन थी, '''Go, Beg In Pakistan If...': Yogi Adityanath's Jibe At Opposition”. यहां इस खबर का लिंक और स्क्रीनशॉट देखा जा सकता है. 


पाकिस्तान जाओ और भीख मांगो', क्या सीएम योगी ने रैली में कही ये बात? जानें सच

डेस्क ने निष्कर्ष निकाला कि सीएम योगी के भाषण के क्लिप किए गए हिस्सों को जोड़ दिया गया और झूठे दावों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया.

दावा: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों के लिए आरक्षण पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'पाकिस्तान जाओ और वहां भीख मांगो, भारत पर बोझ मत डालो.'

फैक्ट: सीएम योगी के बयान के हिस्सों को जोड़कर इस तरह से पेश किया गया.

निष्कर्ष: जांच में सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर किया गया वीडियो, जिसमें सीएम योगी कहते दिख रहे हैं, 'पाकिस्तान जाओ और वहां भीख मांगो, भारत पर बोझ मत डालो', वह दो हिस्सों को जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.  

Disclaimer: This story was originally published by PTI Fact Check and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget