एक्सप्लोरर

Exit polls: BJP को UP में हुए नुकसान की भरपाई कर रहा है बंगाल और ओडिशा, देखें आंकड़े

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने ओडिशा में एक और पश्चिम बंगाल में दो सीटें जीती थी. लेकिन इसबार के एग्जिट पोल पर गौर करें तो इस चुनाव में बीजेपी को दोनों ही राज्यों में काफी फायदा मिला है और पार्टी दहाई के अंक में पहुंच चुकी है.

नई दिल्ली: केंद्र की सत्ता पर काबिज होने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है. क्या इस बार के चुनाव में यह गलत साबित होगा? दरअसल, ज्यादातर एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. लेकिन उसे उत्तर प्रदेश में 2014 जैसे नतीजे नहीं मिलेंगे. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को यूपी में कम से कम 20 सीटों का नुकसान होगा. इसकी मुख्य वजह समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आरएलडी में महागठबंधन होना है. हालांकि दिलचस्प है कि बीजेपी एग्जिट पोल के मुताबिक, नुकसान की भरपाई पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में करती दिखाई दे रही है.

2014 के चुनाव में बीजेपी ने ओडिशा में मात्र एक और पश्चिम बंगाल में दो सीटें जीती थी. लेकिन इसबार के चुनाव में पार्टी को बंगाल और ओडिशा में भारी फायदा मिलेगा. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को बंगाल में 17 सीटें मिल सकती है. वहीं ओडिशा में बीजेपी 12 सीटों पर कब्जा जमा सकती है. यानि इन दो राज्यों में बीजेपी को पिछले चुनाव के मुकाबले 26 अधिक सीटें मिलेगी. जो उत्तर प्रदेश में हुए नुकसान की भरपाई कर देगा. बिहार में एनडीए के लिए 2014 जैसा ही नतीजा रहेगा.

उत्तर प्रदेश (80 सीट) एबीपी न्यूज़ और नीलसन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में महागठबंधन को 45, बीजेपी को 33 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती है. रिपब्लिक-सी वोटर के मुताबिक, एनडीए को 38, महागठबंधन को 40 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती है.

टाइम्स नाऊ की मानें तो एनडीए को 58, महागठबंधन को 20 और कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती है. आज तक के मुताबिक, एनडीए को 62 से 68, महागठबंधन को 0 से 7 और कांग्रेस को एक से दो सीटें मिल सकती है. न्यूज़ 24-चाणक्या के अनुसार, एनडीए को 65, महागठबंधन को 13 और कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती है.

उत्तर प्रदेश का पोल्स ऑफ पोल एनडीए-53 कांग्रेस-2 महागठबंधन- 25

पश्चिम बंगाल (42 सीट) इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने आक्रमक ढंग से लड़ाई लड़ी है. पार्टी और ज्यादातर सर्वे का दावा है कि बीजेपी यहां दहाई अंक को छूएगी. एबीपी न्यूज़ और नीलसन के मुताबिक, बीजेपी को यहां 14 सीटों का फायदा होगा और वह 16 सीटें जीत सकती है. वहीं टीएमसी 24 और कांग्रेस दो सीटों पर कब्जा जमा सकती है.

रिपब्लिक-सी वोटर के अनुसार, एनडीए को यहां 11, टीएमसी को 29 और कांग्रेस को दो सीटें मुलने का अनुमान है. न्यूज 24-चाणक्य के मुताबिक, एनडीए को यहां 18, टीएमसी को 23 और कांग्रेस को एक सीट मिलेगी. टाइम्स नाउ के मुताबिक, एनडीए को 11, टीएमसी को 29 और कांग्रेस को दो सीटें मिलेंगी. आज तक के मुताबिक, एनडीए को 21, टीएमसी को 21 सीटें मिल सकती है.

पश्चिम बंगाल का पोल्स ऑफ पोल एनडीए- 17 कांग्रेस-2 टीएमसी- 23

ओडिशा (21) ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजेडी का मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस से है. एबीपी न्यूज़ और नीलसन के मुताबिक, यहां कांग्रेस के लिए एक भी सीट जीतना मुश्किल है. वहीं बीजेडी 21 में से 12 और बीजेपी 9 सीटें जीत सकती है.

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, यहां एनडीए को 12, बीजेडी को 8 और कांग्रेस को एक सीट मिलेंगी. न्यूज़ 24-चाणक्य के मुताबिक, एनडीए को यहां 14, बीजेडी को 7 सीटें मिल सकती है.

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर के मुताबिक, एनडीए को यहां 10, बीजेडी को 11 सीटें मिलेंगी. आज तक के मुताबिक, ओडिशा में एनडीए को 15 से 19 सीटें मिल सकती है. बीजेडी को 3 सीट मिल सकती है.

ओडिशा का पोल्स ऑफ पोल बीजेपी-12 बीजेडी-9

बिहार (40 सीट) यहां एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला है. एबीपी न्यूज़ और नीलसन के मुताबिक, एनडीए यहां 34 और यूपीए छह सीटें जीत सकती है. टाइम्स नाउ-वीएमआर के अनुसार, एनडीए यहां 30 और यूपीए 10 सीट जीतने में कामयाब होगी. न्यूज 24 चाणक्य के मुताबिक, एनडीए को यहां 32 और यूपीए को 8 सीटें मिल सकती है.

Exit polls 2019: लोकसभा चुनाव में हमेशा सही नहीं हुआ है सर्वे

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर के मुताबिक, एनडीए को यहां 33 और यूपीए को 7 सीटें मिलेगी. आज तक के मुताबिक बिहार में एनडीए 38 से 40 सीटें जीत सकती है. यूपीए के खाते में 0 से दो सीटें जा सकती है.

बिहार का पोल्स ऑफ पोल एनडीए-33 यूपीए-7

#ABPExitPoll2019: तमिलनाडु में यूपीए को हो सकता है बंपर फायदा, AIADMK के साथ का बीजेपी को फायदा नहीं

लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में 542 सीटों पर वोट डाले गए. एग्जिट पोल के आंकड़ों को विपक्षी दलों ने खारिज किया है और कहा है कि 23 मई को आने वाले आंकड़े सभी को चौकाएंगे. वहीं बीजेपी ने 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget