एक्सप्लोरर

Elections 2023: कर्नाटक की जनता की नजर में PM मोदी का काम-काज कैसा? जानिए कितने लोगों ने माना अच्‍छा, कितने % खुश नहीं

Karnataka Election: आगामी चुनावों में बीजेपी PM नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हुए ताल ठोंकेगी. इस बीच कर्नाटक का पहला ओपिनियन पोल आया है, जिसमें मोदी सरकार के काम-काज के बारे में लोगों की राय ली गई है.

Karnataka Election 2023: दक्षिण भारतीय राज्‍य कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव होंगे. यहां 10 मई को वोट डाले जाएंगे, उसके बाद 13 मई को चुनाव परिणाम जारी होंगे. राज्‍य में अभी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्ता में है. बीजेपी के कर्नाटक के नेताओं का कहना है कि अगला चुनाव भी वो जीतेंगे. पिछले चुनाव में बीजेपी को यहां पर 100 से ज्‍यादा सीटें मिली थीं.

बीजेपी प्रत्‍याशियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, योगी आदित्‍यनाथ और बीएस येदियुरप्पा समेत कई स्‍टार प्रचारक प्रचार करेंगे. बीजेपी की सबसे बड़ी मीटिंग में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को कर्नाटक के लिए तैयारी करने को कहा था. अब पार्टी कार्यकर्ता और प्रदेश आलाकमान मोदी सरकार के काम-काज व योजनाओं का गुणगान करते हुए चुनावी बढ़त लेना चाहते हैं. इसी बीच चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ एबीपी न्‍यूज के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है.

ओपिनियन पोल में लोगों से पूछा गया कि वो पीएम मोदी के कामकाज से कितना खुश हैं. पोल के नतीजों के मुताबिक, अधिकतर लोगों का मानना है कि वे पीएम मोदी के काम-काज से खुश हैं. आइए देखते हैं सर्वे के नतीजे-

पीएम मोदी का कामकाज कैसा ?

  1. अच्छा-47%
  2. औसत-19%
  3. खराब-34%

बता दें कि एबीपी न्‍यूज-सी वोटर द्वारा कराए गए सर्वे में 24 हजार 759 लोगों की राय ली गई. यह ओपिनियन पोल कर्नाटक की सभी सीटों पर कराया गया. C VOTER ने यह ओपिनियन पोल ये जानने के लिए किया कि कर्नाटक की जनता के मन में क्या है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. 

छत्तीसगढ़ में भी चलेगा मोदी का जादू?
कर्नाटक से पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भी मोदी की स्‍वीकार्यता को लेकर एक सर्वे हुआ था. छत्तीसगढ़ में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होना है. एबीपी न्यूज के पोल में 27 हजार लोगों से राय ली गई, जिसमें 38% लोगों ने माना था पीएम मोदी चुनाव में गेमचेंजर साबित होंगे. वहीं, 23% लोगों को लगा कि बीजेपी की ओर से उन्‍हें आगे करने से थोड़ा-बहुत फर्क ही पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें: Election Survey: अगर आज हुए चुनाव तो 3 राज्यों में कांग्रेस को होगा जबरदस्त फायदा, 4 में बीजेपी बनाएगी बढ़त, जानें सर्वे का आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान, TVK-DMK आमने-सामने
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान, TVK-DMK आमने-सामने
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget