Elections 2022 Live: गुजरात चुनाव में जनरल ऑब्जर्वर के पद से हटाए गए, सोशल मीडिया में शेयर की थीं फोटोज
Assembly Elections 2022 Live: कांग्रेस गुजरात में अपना 27 साल का राजनीतिक वनवास खत्म करना चाहेगी. वहीं आम आदमी पार्टी के गुजरात की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ने की वजह से मुकाबला दिलचस्प होगा.

Background
Elections 2022 Live: भारतीय जनता पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाली है. 3 मुख्यमंत्रियों, 6 केंद्रीय मंत्रियों के साथ, बीजेपी गुजरात चरण 1 चुनाव के लिए अभियान शुरू करेगी. बीजेपी के सामने इस बार न सिर्फ सत्ता बताने की चुनौती होगी बल्कि उसे अपना पुराना प्रदर्शन भी सुधारना होगा.
वहीं कांग्रेस गुजरात में अपना 27 साल का राजनीतिक वनवास खत्म करना चाहेगी. वहीं आम आदमी पार्टी के गुजरात की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ने की वजह से मुकाबला दिलचस्प होगा. आप राज्य में तीसरे विकल्प के तौर पर जनता के सामने खुद को पेश कर रही है.
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को तो वहीं दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसबंर को होगी. विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. वहीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 12 नवंबर को हो चुकी है. हिमाचल में 68 विधानसभा सीटें हैं. हिमाचल के नतीजे भी गुजरात के साथ आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
बीजेपी गुजरात चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही है. गुजरात चुनाव के लिए आज मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ रैलिया हुई.
छह बीजेपी नेताओं ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया
अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद एक मौजूदा विधायक और चार पूर्व विधायकों सहित छह बीजेपी नेताओं ने निर्दलीय रूप में नामांकन दाखिल किया है.
अभिषेक सिंह को हटाया गया
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय भट्ट के अनुसार, अभिषेक सिंह (गुजरात चुनावों के पर्यवेक्षक) को हटा दिया गया है और उनकी जगह कृष्ण बाजपेयी को नियुक्त किया गया है.


















