एक्सप्लोरर

Election Fact Check: क्या तेलंगाना में पीएम मोदी ने AIMIM के लिए मांगा वोट, जानें वायरल दावों का सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है उन्होंने तेलंगाना में रैली के दौरान AIMIM का सपोर्ट किया. पड़ताल में सारे दावे फेक साबित हुए.

PM Modi Support AIMIM Fact Check: लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 400 सीटों का लक्ष्य पूरा करने के लिए दक्षिण के राज्यों में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रही है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक रैली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) का समर्थन किया. 

पीएम मोदी की ओर से AIMIM के लिए वोट मांगने का दावा

वायरल हो रहे वीडियो में पीएम मोदी कथित तौर पर कह रहे हैं, "तेलंगाना कहा रहा है, कांग्रेस नक्को... बीआरएस नक्को... बीजेपी नक्को... एआईएमआईएम को ईच वोट देंगे. एआईएमआईएम को जिताएंगे." इसका मतलब है, तेलंगाना कांग्रेस को ना कह रहा है... बीआरएस को ना... बीजेपी को ना... हम केवल एआईएमआईएम को वोट देंगे."

Election Fact Check: क्या तेलंगाना में पीएम मोदी ने AIMIM के लिए मांगा वोट, जानें वायरल दावों का सच

 सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर @MdMasi13 नाम के यूजर ने इस 26 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है. यूजर ने कैप्शन में लिखा, "मोदी ने हैदराबाद में एआईएमआईएम को किया सपोर्ट."

फेसबुक पर एक अन्य यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया. यहां देखें वीडियो.

ऑडियों से छेड़छाड़ कर बनाया या फेक वीडियो

न्यूजमीटर ने पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो के ऑडियों में छेड़छाड़ की गई है. पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल हो रहे क्लिप का पूरा वीडियो मौजूद है. इस वीडियो को 10 मई को अपलोड कर कैप्शन में लिखा गया, पीएम मोदी लाइव. हैदराबाद, तेलंगाना में पब्लिक मीटिंग. लोकसभा चुनाव 2024.

असली वीडियो में क्या बोले पीएम मोदी?

इस पूरा वीडियो 44:35 मिनट का है. इस वीडियो में 12:47 मिनट पर पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस... नक्को (मतलब नहीं), बीआरएस... नक्को, एआईएमआईएम... नक्को, बीजेपी को ईच वोट देंगे, केवल बीजेपी को ही वोट दें. बीजेपी को जितांगे. वीडियो के किसी भी हिस्से में पीएम मोदी एआईएमआईएम का समर्थन नहीं कर रहे हैं.

यहां देखिए पीएम मोदी को असली वीडियो

पड़ताल में यह बात साफ हुई कि पीएम मोदी ने तेलंगाना में एआईएमआईएम को सपोर्ट नहीं किया था, बल्कि उनके असली वीडियो में ऑडियो के साथ छेडछाड़ करके उसे प्रसारित किया जा रहा है.

Disclaimer: This story was originally published by newsmeter and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

ये भी पढ़ें :  Lok Sabha Elections: PM मोदी बोले- 'शहजादे को उनकी उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी', शशि थरूर ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget