एक्सप्लोरर

Fact Check: 'संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का', क्या सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात? जानें दावे का सच

Election Fact Check: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'वाह उत्तर प्रदेश में बड़ी हार देख सुर ही बदल गए जी, अब अंधभक्तों का क्या होगा.' 

Election Fact Check: सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से जोड़कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का बताते दिख रहे हैं.

बूम ने अपने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल वीडियो अधूरा है. पूरे वीडियो में सीएम योगी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोल रहे हैं कि "जब डॉ. मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने कहा था कि संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है."

आपको बताते चलें कि इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से भाजपा ने 33 सीटें जीतीं हैं. पिछले चुनाव में भाजपा की सीटों का यह आंकड़ा 62 था. वहीं समाजवादी पार्टी के हिस्से में 37 सीटें और कांग्रेस के हिस्से में 6 सीटें आई हैं. इसी नतीजे से जोड़ते हुए सीएम योगी के इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है. 

लगभग 20 सेकंड के इस वीडियो में मुख्यमंत्री को कहते सुना जा सकता है, "..देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है. आप देश को मुसलमान और गैर मुसलमान के नाम पर बांटना चाहते हैं, अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक के नाम पर बांटना चाहते हैं.." 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'वाह उत्तर प्रदेश में बड़ी हार देख सुर ही बदल गए जी, अब अंधभक्तों का क्या होगा.' 

Fact Check: 'संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का', क्या सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात? जानें दावे का सच

पोस्ट का आर्काइव लिंक. 

फैक्ट चेक 

वायरल वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि वीडियो में न्यूज आउटलेट 'राजस्थान पत्रिका' का लोगो मौजूद है. यहां से हिंट लेकर हमने यूट्यूब पर राजस्थान पत्रिका और सीएम योगी से संबंधित कुछ कीवर्ड्स सर्च किए. हमें राजस्थान पत्रिका के यूट्यूब चैनल पर 23 अप्रैल 2024 का अपलोड किया हुआ यही वीडियो मिला. वीडियो के साथ बताया गया था कि सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोला कि 'आप देश को बांटना चाहते हैं.' 

राजस्थान पत्रिका के इस वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें सीएम योगी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस इंटरव्यू का ब्रीफ वर्जन मिला. 23 अप्रैल 2024 को पोस्ट किए गए लगभग 11 मिनट के इस वीडियो में तीन मिनट के बाद सीएम योगी को कहते सुना जा सकता है, ".. जब कांग्रेस का ये परिवार सुपर पीएम बना हुआ था, डॉ. मनमोहन सिंह जी देश के प्रधानमंत्री थे. उन्होंने किसके इशारे पर कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है. आप देश को मुसलमान और गैर मुसलमान के नाम पर बांटना चाहते हैं, अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक के नाम पर बांटना चाहते हैं..!" 

 

पोस्ट का आर्काइव लिंक. 

न्यूज एजेंसी एएनआई के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी साढ़े तीन मिनट के एक वीडियो में तीन मिनट के बाद वायरल वीडियो वाला हिस्सा सुना जा सकता है.

 

पोस्ट का आर्काइव लिंक. 

इससे स्पष्ट है कि सीएम योगी के करीब दो महीने पुराने इंटरव्यू के अधूरे वीडियो को इसके मूल संदर्भ से काटकर शेयर किया जा रहा है. 

इस लोकसभा चुनाव में सीएम योगी के अलावा पीएम मोदी ने भी अपने भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर यह आरोप लगाया कि "उन्होंने अपने कार्यकाल में कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है." बूम अपने फैक्ट चेक में पीएम मोदी के इस दावे का खंडन कर चुका है, रिपोर्ट यहां पढ़ी जा सकती है.

Fact Check: 'संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का', क्या सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात? जानें दावे का सच

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

Disclaimer: This story was originally published by Boom and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

ये भी पढ़ें:

Fact Check: क्या चुनाव में चार उम्मीदवारों को एक जैसे अंतर से मिली हार? क्या है वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget