एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: पाला बदलने वाले नेताओं पर लगाया गया AAP का दांव चला, बीजेपी-कांग्रेस फेल रहे

दिल्ली चुनाव: आम आदमी पार्टी ने पाला बदलने वाले जिन नेताओं पर दांव लगाया उनमें से ज्यादातर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. हालांकि कांग्रेस इस मामले में पूरी तरह से फेल साबित हुई.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली की 70 में से 62 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी दोबारा से सरकार बनाने के लिए तैयार है. दिल्ली के विधानसभा चुनाव में 16 ऐसे चेहरे थे जो कि पाला बदलकर मैदान में किस्मत आजमा रहे थे. आम आदमी पार्टी ने पाला बदलने वाले जिन नेताओं पर दांव लगाया था, उनमें से ज्यादातर विधायक बनने में कामयाब हुए. लेकिन बीजेपी और कांग्रेस की तरफ जाने वाले चेहरों को हार का सामना ही करना पड़ा.

आम आदमी पार्टी से बगावत करने वाले कपिल मिश्रा को बीजेपी ने मॉडल टाउन से उम्मीदवार बनाया था. कपिल मिश्रा को करीब 10 हजार वोट से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने मात दी. गांधीनगर से पूर्व विधायक अनिल बाजपेयी ने पाला बदलते हुए इस बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया. अनिल बाजपेयी बेहद ही कड़े मुकाबले में 6 हजार वोट से आप उम्मीदवार नवीन चौधरी को मात देने में कामयाब रहे. नवीन चौधरी भी कांग्रेस छोड़कर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. बीजेपी ने कांग्रेस से आए संजय सिंह को विकासपुरी और सुरेंद्र पाल को तिमारपुर से उम्मीदवार बनाया था. पाला बदलने वाले इन दोनों नेताओं को हार का सामना करना पड़ा.

आप का दांव चला

आम आदमी पार्टी ने द्वारका से आदर्श शास्त्री के स्थान पर कांग्रेस से आए विनय मिश्रा को टिकट दिया. विनय मिश्रा 13 हजार वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. वहीं आदर्श शास्त्री ने कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाई, लेकिन उनके हिस्से हार ही आई. आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे प्रहलाद सिंह को चांदनी चौक से उम्मीदवार बनाया. प्रहलाद सिंह चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा को मात देकर विधायक बने. अलका लांबा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें महज 3,421 वोट ही मिले.

राजौरी गार्डन से आप ने कांग्रेस के टिकट पर 2017 में उपचुनाव लड़ चुकी धनवंती चंदैला को उम्मीदवार बनाया. धनवंती चंदैला 20 हजार वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही. कांग्रेस की पूर्व पार्षद राजकुमारी ढिल्लो ने आप के टिकट पर हरिनगर से बीजेपी उम्मीदवार तेजेंद्र पाल बग्गा को करीब 20 हजार वोट से मात देकर जीत दर्ज की है.

मटिया महल से पांच बार विधायक रह चुके शोएब इकबाल इस बार आप के टिकट पर 50 हजार वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. बदरपुर से आप ने विधायक नारायण दत्त का टिकट काटते हुए राम सिंह नेता जी को उम्मीदवार बनाया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

दिल्ली चुनाव रिजल्टः लहर के बावजूद हारे अरविंद केजरीवाल के बेहद खास दुर्गेश पाठक

इनके अलावा पूर्व विधायक गुगन सिंह और देवेंद्र सहरावत ने पिछले साल बीजेपी ज्वाइन की थी. लेकिन दोनों को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget