एक्सप्लोरर

हरियाणा में चंद्रशेखर और दुष्यंत चौटाला की गाड़ी पर हमला, अटैक के बाद जानें क्या बोले

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि रोड शो के दौरान अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए गाड़ियों पर पथराव किया था.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे जननायक जनता पार्टी (JJP) के चीफ दुष्यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर हमला हो गया. दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद सोमवार (30 सितंबर) की रात एक रोड शो निकाल रहे थे, जिसमें कथित तौर पर उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया.

हमले के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पुलिस को जांच के लिए एक घंटा दे रहा हूं. हमला करने वाले को पकड़ो, सिर्फ एफआईआर मत करो. वहीं चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मेरे ऊपर हमला हो गया, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि रोड शो के दौरान अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए गाड़ियों पर पथराव किया था.

कार का पिछले हिस्से का शीशी टूटा

इस हमले में शामिल आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की कार के पिछले हिस्से का शीशा टूट गया. बता दें कि दुष्यंत चौटाला उचाना विधानसभा सीट से चुनाव प्रत्याशी है और चंद्रशेखर आजाद उनके समर्थन में रोड शो करने के लिए आए थे. उनका काफिला उचाना कलां के गांव में देर शाम पहुंचा था, जहां दुष्यंत व चंद्रशेखर रथ पर आगे चल रहे थे तो इनकी कारें काफिले के पीछे थी इस दौरान घटना घट गई. 

खबर फैली तो जुट गए कार्यकर्ता

हमले के बाद रोड शो को मौके पर ही रोक दिया गया और दुष्यंत चौटाला व चंद्रशेखर आजाद भी रथ से उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच चले आए. कुछ ही देर में यह खबर आग की तरफ फैल गई कि दुष्यंत चौटाला के काफिले पर हमला हुआ है, जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता जुटने लगे.

70 पर जेजेपी तो 20 पर आसपा लड़ रही चुनाव

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है. जेजेपी 70 सीटों पर तो वहीं आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर मैदान में उतरी है.

यह भी पढ़ें- Haryana Elections 2024: 'बड़ा हलकारी आदमी', गुरनाम सिंह चढूनी ने CM के लिए लिया वो नाम, जिसने मचा दिया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget