एक्सप्लोरर

Delhi MCD Elections 2022: दिल्ली के इस गांव ने किया चुनाव का बहिष्कार, एक भी मतदाता ने नहीं डाला वोट, जानिए कारण

Delhi MCD Elections 2022: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कटेवारा गांव में मतदान केंद्र वीरान नजर आये दिल्ली सरकार और नगर निगम से नाराज़ है लोग .

Delhi MCD Elections 2022: दिल्ली में नगर निगम चुनाव रविवार को पूरे हो चुके हैं. दिल्ली में करीब 50 प्रतिशत मतदान हुए हैं, जहां शहर भर के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगी हुई थी, वहीं उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कटेवारा गांव में मतदान केंद्र वीरान नजर आया.  दिल्ली सरकार और नगर निगम पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस छोटे से गांव के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया. बवाना विधानसभा क्षेत्र के तहत नंगल ठाकरान वार्ड के लिए पार्षद चुनने के लिए गांव का एक भी मतदाता मतदान करने नहीं आया था. यहां के सभी पोलिंग बूथ वीरान पड़े हुए थे. 

इस गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने सभी सियासी दलों को तकरीबन महीने भर पहले ही बता दिया था कि इस क्षेत्र के लोग मतदान नहीं करने जायेगें और चुनाव का बहिस्कार कर रहे हैं. 

बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में टेक्सटाइल फैक्ट्री चलाने वाले मनीष वत्स ने टीओआई को बताया, "करीब एक दशक से हमारे गांव में कोई विकास नहीं हुआ है. हम नियमित रूप से दिल्ली सरकार, एमसीडी और इलाके के सांसद, विधायक और पार्षद को लिख रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ." 

वह कहते हैं कि ऐसा लगता है जैसे इस क्षेत्र के लोग दिल्ली का हिस्सा ही नहीं हैं. सड़कों की हालत काफी ख़राब है, यहां पर बिलकुल साफ़ सफाई नहीं है और सामुदायिक केंद्र का बुरा हाल है और उसके दरवाजे भी टूटे हुए हैं. 

कटेवारा गांव की आबादी 6,000 से अधिक है और करीब 3,500 पात्र मतदाता हैं. एक निजी कंपनी में काम करने वाले रोहित कौशिक ने कहा कि सीमेंट के टुकड़े गिरने से गांवों के चारों गेट टूट गए और कई लोग घायल भी हो गए थे.  कौशिक ने कहा, "सड़कें भी बहुत बेकार हैं और पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. हम किसे वोट दें. कोई हमारे गांव में बुनियादी सुविधाओं की देखभाल करने को तैयार नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget