एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर एमसीडी की नकेल, 70 हजार से अधिक पोस्टर, होर्डिंग हटाए गए

एमसीडी ने शनिवार को कहा कि उसने 24 टीमों का गठन किया है. इनको नागरिक निकाय के तहत आने वाले क्षेत्र में सभी राजनीतिक पोस्टर, बैनर और होर्डिंग को सार्वजनिक स्थानों से हटाने को कहा गया है.

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शनिवार को दिल्ली नगर निगम चुनावों से पहले राजधानी में फैले अवैध पोस्टर, बैनर और होर्डिंग को हटाना शुरू कर दिया. चुनाव आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 7 दिसंबर को होगी. राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने तारीखों की घोषणा करते हुए कहा था कि अभी से चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. सोमवार (7 नवंबर) से उम्मीदवारों के नामांकन शुरू हो जाएंगे.

गैर-निर्दिष्ट जगहों पर पोस्टर लगाकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना संपत्ति रोकथाम अधिनियम, 2007 के तहत एक अपराध है और इसलिए सभी जगहों से पोस्टर हटाया जा रहा है. 

एमसीडी ने शनिवार को कहा कि उसने 24 टीमों का गठन किया है. इनको नागरिक निकाय के तहत आने वाले क्षेत्र में सभी राजनीतिक पोस्टर, बैनर और होर्डिंग को सार्वजनिक स्थानों से हटाने को कहा गया है.

अपने अभियान के पहले दिन, एमसीडी ने एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा कि उसने 70,741 ऐसी वस्तुओं को हटा दिया है, जिसमें 51,167 अवैध पोस्टर, 9,233 प्रचार बोर्ड, 6,183 होर्डिंग और 4,158 बैनर शामिल हैं.

क्षेत्रीय आधार पर बात करें तो एमसीडी के मध्य क्षेत्र में 13,385 सबसे अधिक पोस्टर, होर्डिंग आदि हटाए गए. इसके बाद पूर्वी दिल्ली में सिविल लाइन्स ज़ोन में 12,257, पश्चिम क्षेत्र में10,365 और शाहदरा दक्षिण क्षेत्र से 8,805) पोस्टर, होर्डिंग आदि हटाए गए.

MCD चुनाव का पूरा शेड्यूल

-नोटिफिकेशन- 7 नवंबर
-नामांकन की आखिर तारीख- 14 नवंबर
-नाम वापिस लेने की तारीख- 19 नवंबर
-वोटिंग- 4 दिसंबर
-नतीजे- 7 दिसंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज

तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर

'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?

12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा

इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत

Embed widget