एक्सप्लोरर

Delhi Politics: कौन हैं वो 13 लोग, जो दिल्ली CM का तय करेंगे नाम? सामने आई लिस्ट, जानें- कब होगा ऐलान

Delhi Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की आज मुलाकात होगी और इस दौरान नए सीएम के नाम पर चर्चा हो सकती है.

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? फिलहाल इस सवाल पर सस्पेंस बरकरार है. जहां एक ओर देश की राजधानी के सियासी गलियारों में आप के करीब पांच बड़े नेताओं के नाम सीएम कैंडिडेट के लिए रेस में सबसे आगे चल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यह भी पता चला कि नए सीएम के चुनाव में किन लोगों की भूमिका होगी. 

सूत्रों ने सोमवार (16 सितंबर, 2024) को 'एबीपी न्यूज' को यह जानकारी दी कि आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की मीटिंग शाम को सिविल लाइंस में सीएम आवास पर होगी. ध्यान देने वाली बात है कि इस मीटिंग में जो नाम फाइनल होगा, उसे ही एक दिन बाद यानी कि मंगलवार (17 सितंबर, 2024) को आप की विधायक दल की मीटिंग में रख दिया जाएगा और फिर नाम का ऐलान होगा. 

आप की PAC मेंबर्स के नाम इस प्रकार हैं, जो विधायक दल के नेता को चुनने में भूमिका निभाएंगे: 

  1. अरविंद केजरीवाल 
  2. भगवंत मान
  3. मनीष सिसोदिया
  4. संजय सिंह
  5. संदीप पाठक
  6. गोपाल राय
  7. आतिशी 
  8. एनडी गुप्ता
  9. दुर्गेश पाठक
  10. पंकज गुप्ता 
  11. राघव चड्ढा
  12. इमरान हुसैन
  13. राखी बिडलान

सौरभ भारद्वाज बोले- विधायक दल की...

इस बीच, आप के एक पदाधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सोमवार को अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुलाकात होगी. दोनों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के अगले सीएम के नाम पर चर्चा किए जाने की संभावना है, जबकि दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सीएम का इस्तीफा मंजूर होते ही पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाएगी. आप के पास 60 एमएलए हैं. विधायक दल की बैठक में जिस नाम पर सहमति बनेगी, वही दिल्ली का अगला सीएम बनेगा. दिल्ली में कामकाज नए सीएम के अनुसार ही होगा.

दिल्ली CM के लिए रेस में कौन से नाम आगे?

  • आतिशी
  • सौरभ भारद्वाज
  • राघव चड्ढा
  • गोपाल राय
  • कैलाश गहलोत 
  • सुनीता केजरीवाल

तब तक कुर्सी पर नहीं...: बोले अरविंद केजरीवाल 

दरअसल, आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में तिहाड़ जेल से बेल पर रिहा हुए अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर, 2024) को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद दिल्ली सीएम पद से इस्तीफा देंगे. वह तब तक इस कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक जनता उन्हें 'ईमानदारी का प्रमाणपत्र' नहीं दे देती. अगले कुछ दिन में वह ‘आप’ के विधायकों की बैठक करेंगे और उनकी पार्टी के किसी सहकर्मी को सीएम चुना जाएगा.

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में कौन जीतेगा कितनी सीटें? एक्सपर्ट-सर्वे चौंका रहे, सट्टा बाजार का अनुमान भी कर रहा हैरान!

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget