बीजेपी में आते ही ट्विटर के निशाने पर आए टॉम वडक्कन, लोगों ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले राष्ट्रवादी हो गए
Lok Sabha Election 2019: टॉम को गांधी परिवार के नजदीक माना जाता था. केरल से आने वाले वडक्कन कांग्रेस पार्टी में महासचिव और सीनियर प्रवक्ता रहे हैं. ऐसी खबरें हैं कि टॉम बीजेपी के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. केरल से आने वाले पार्टी के दिग्गज नेता और गांधी परिवार के नजदीकी रहे टॉम वडक्कन बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी में शामिल होने के बाद टॉम ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी आतंकियों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया से तंग होकर ये फैसला लिया. लेकिन टॉम के पाला बदलने के कुछ देर बाद ही वह सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए. लोगों ने टॉम के पुराने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा है कि अब ये एक हफ्ते में ही राष्ट्रवादी हो गए हैं.
एक यूजर ने टॉम के पुराने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''सात दिन पहले भाजपा को झूठी पार्टी कहने वाले ने भाजपा ज्वाइन कर ली. अब ये सब से बड़ी दोग़लापंती है कि नहीं मित्रों.''
सात दिन पहले भाजपा को झूठी पार्टी कहने वाले ने भाजपा ज्वाइन कर ली अब ये सब से बड़ी दोग़लापंती है कि नहीं मित्रों??? pic.twitter.com/fWMtSFAdpM
— Zàrf Pàñáçèá ؔظــرف (@ZarfOfficial) March 14, 2019
दूसरे यूजर ने कहा, ''दो दिन में ऐसा क्या हो गया. दो दिन में आपने यू-टर्न ले लिया और पाला बदल लिया.''
What happened with in two days you are taking U turn and joined them?
— Sharad Jaikar (@sharadjaikar) March 14, 2019
तीसरे यूजर ने लिखा, ''एक हफ्ते में ऐसा क्या हो गया. ऐसे लोगों को पार्टी बदलते देखना दुखद है. इसलिए युवा राजनीति से दूर होते हैं.''
So what happened in one week??. Sad to see people like you change colours.Shocking to see your change of affiliation to a party you vociferously criticised till yesterday.. No doubt why youngsters are put off by https://t.co/HRC7mZUXq9 RSS is your new ideology.!! Good luck.
— sanirk9094 (@Skrish_87) March 14, 2019
चौथे यूजर ने कहा, ''दुखद है एक हफ्ते में विचारधारा बदल गई. मोटा भाई ने मोटी रकम देकर खरीदा होगा.''
Shameful. In a week's time he has changed his narrative & ideology. Mota bhai ne moti rakam deke kharida hoga isey.
— siddhartha (@sid_mnnit) March 14, 2019
पांचवे यूजर ने लिखा, ''सर्जिकल स्ट्राइक को झूठा बोलने वाला, आज बीजेपी में आते ही राष्ट्रवादी हो गया.''
Surgical strike ko jhuta bolne wala , Pakisatni bhasha bolne wala deshdrohi aaj BJP mei aate hi Rahstrwadi ho gaya. Kis had tak ye gir sakte satta ke liye....aaj iski thali kahte kal uski, na iman na dharam...
— S.Shaurya (@SShaurya19) March 14, 2019
छठे यूजर ने लिखा, ''बीजेपी ज्वाइन करने से पहले पुराने ट्वीट डिलीट कर देते तो ट्रोल होने से बच जाते.''
Atleast you should remove all these tweets before joining @BJP4India Now enjoy trolling.. 😂
— Rajeev Rai (@Rajeev_Bharat) March 14, 2019
बता दें कि केरल से आने वाले वडक्कन कांग्रेस पार्टी में महासचिव और सीनियर प्रवक्ता रहे हैं. ऐसी खबरें हैं कि टॉम बीजेपी के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.
चुनाव के बीच कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन बीजेपी में शामिल

















