एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, बगावती तेवर के बावजूद अशोक तंवर का नाम शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: अशोक तंवर ने अपने समर्थकों को टिकट नहीं मिलने के विरोध में कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 40 दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है. बगावती तेवर अपनाने वाले राज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है.

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में गांधी परिवार के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं. राज्य कांग्रेस के नेताओं की बात करें तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के अलावा किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला, कुलदीप बिश्नोई और कुलदीप शर्मा को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शुमार किया गया है.

हैरान करने वाला है अशोक तंवर का नाम

लिस्ट में सबसे ज्यादा हैरान करने वाला नाम अशोक तंवर का ही है. पिछले महीने अशोक तंवर को कुमारी शैलजा के हाथों राज्य कांग्रेस का अध्यक्ष पद गंवाना पड़ा था. इसके बाद से ही अशोक तंवर बागी तेवर अपनाए हुए हैं. अशोक तंवर ने दो दिन पहले अपने सर्मथकों के साथ दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था. अशोक तंवर का आरोप है कि उनके समर्थकों को टिकट बंटवारे में नजरअंदाज किया गया है. इसके अलावा अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस को हुड्डा कांग्रेस में बदले जाने जैसे आरोप भी लगा चुके हैं. गुरुवार को अशोक तंवर ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने का भी एलान किया था.

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन अप्लाई करने की प्रक्रिया आज पूरी हो चुकी है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है. 24 अक्टूबर को चुनाव आयोग सभी 90 सीटों के नतीजे घोषित करेगा.

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी से रिजेक्ट नेताओं के भरोसे दुष्यंत चौटाला की 'नाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget