एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव : पीएम मोदी के निशाने पर कांग्रेस, बोले- पार्टियां चुनाव के समय विशेष समुदाय को पकड़ाती हैं लॉलीपॉप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के बीजेपी नेताओं को नरेन्द्र मोदी एप के जरिए संबोधित करते हुए कांग्रेस पर झूठ औऱ बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाया. पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी पूरी राजनीति जाति, पंथ और समुदाय के आधार पर की है. उन्हें विकास की राजनीति से कोई मतलब नहीं है.

नई दिल्ली: 'नरेंद्र मोदी एप' के माध्यम से बीजेपी के उम्मीदवारों, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और कांर्यकर्ताओं से बात करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा, ''कुछ पार्टियां जाति, पंथ, समुदाय, अगड़े-पिछड़े के आधार पर राजनीति करती है. न जाने ये लोग कितने टुकड़े समाज के करते रहे. ये चालाक लोग चुनाव के समय एक विशेष समुदाय को लॉलीपॉप पकड़ा देते हैं जिससे की पूरा चुनाव उसी मुद्दे के आसपास घूमने लगता है.'' पीएम मोदी ने कहा, ''हम विकास के मुद्दे पर, संगठन की ताकत के आधार पर और जनता के विश्वास को जीतकर चुनाव जीतना चाहते हैं. हम जनता को गुमराह करके चुनाव नहीं जीतना चाहते.'' उन्होंने कहा, ''जिन लोगों के अपनी पूरी राजनीति जाति, पंथ और समुदाय के आधार पर की हो उन्हें विकास की राजनीति से कोई मतलब नहीं है.'' उनके निशाने पर कांग्रेस थी. दरअसल कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने हाल ही में लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा दिया है. इस फैसले के बाद बीजेपी बैकफुट पर दिख रही है. बीजेपी ने लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा दिये जाने के खिलाफ दबी जुबान से आवाज उठाई है. लिंगायत समुदाय की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका रही है. राज्य में लिंगायत समुदाय की आबादी 17 प्रतिशत है.

मुकाबला कांग्रेस के झूठ से है प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं के सामने अपनी बड़ी चिन्ता जाहिर की. मोदी ने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दे पर झूठ के आधार पर षड्यंत्र कर रही है और इसलिए मुकाबला झूठ से है. अपने कार्यकर्ताओं से नमो एप के माध्यम से बात करते हुए मोदी ने कहा कि ''कांग्रेस विकास के नाम पर गुमराह कर रही है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को चौकन्ना रहना पड़ेगा. कांग्रेस तीन-चार चुनावों में हार के बाद अब झूठ फैला रही है. 50 बातों में 40 से 45 बातें झूठ होती है. और इसलिए झूठ का मुकाबला करना है. विदेशी कंपनियों को हायर करके रोजना आपको गुमराह करने के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं. ऐसे समय में कार्यकर्ताओं को डिगना नहीं चाहिए.'' हाल ही में बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि ब्रिटिश राजनीतिक परामर्शदाता कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका (सीए) को हायर किया है. सीए पर आरोप है कि उसने फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी चोरी की. जिसमें भारतीय यूजर्स भी शामिल हैं. वहीं कांग्रेस ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि बीजेपी और उसकी सहयोगी जेडीयू खुद सीए की क्लाइंट रह चुकी है. कांग्रेस कल्चर मुक्त राजनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत कन्नड़ में की. उन्होंने कहा, ''भारतीय राजनीति के कल्चर की मुख्यधारा कांग्रेस के कुकर्मों और कांग्रेस के पाप से जुड़ी हुई है. अन्य छोटी पार्टियों ने भी कांग्रेस कल्चर से ही सबकुछ सीखा है.'' राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को आज ललकारते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जबतक देश को कांग्रेसी कल्चर से मुक्त नहीं करवाएंगे तब तक देश की राजनीति का शुद्धिकरण नहीं हो सकता है. उन्होंने कांग्रेस पर जाति धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया. कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया, येदियुरप्पा और एचडी कुमारस्वामी में कौन हैं सबसे अधिक अमीर? कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 15 मई को होगी. बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है. राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस, विपक्षी बीजेपी और जनता दल (सेकुलर) के बीच है. कांग्रेस के लिए यह चुनाव हार के सिलसिले को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है तो वहीं बीजेपी कनार्टक जीत के साथ दक्षिण का द्वार खोलना चाहती है.  प्रधानमंत्री बीजेपी में और अधिक जान फूंकने के लिए राज्य में करीब 20 रैलियों को संबोधित करेंगे. जिसकी शुरुआत एक मई को उडुपी से होगी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वरिष्ठ मंत्री कर्नाटक फतह के लिए पहले ही राज्य में डेरा डाले हैं. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद राज्य का कई बार दौरा कर चुके हैं. मिजोरम में बीजेपी-कांग्रेस का भाईचारा, CADC में मिलकर बनाई 'सरकार' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget