एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कांग्रेस-एनसीपी अपने परिवार के लिए काम करती हैं, बीजेपी-शिवसेना देश के लिए- अमित शाह

शाह ने कहा, कांग्रेस और एनसीपी अपने-अपने परिवार के कल्याण के लिए काम करती हैं वहीं बीजेपी और शिवसेना के मन में बस देश का हित है. महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे.

चिखली (महाराष्ट्र): केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी अपने-अपने परिवारों के लिए काम करती हैं जबकि बीजेपी और शिवसेना के जेहन में केवल देश का हित है. महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने का विरोध करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा.

शाह ने कहा, ''महाराष्ट्र के लोगों को विकल्प चुनना होगा. कांग्रेस और एनसीपी अपने-अपने परिवार के कल्याण के लिए काम करती हैं वहीं बीजेपी और शिवसेना के मन में बस देश का हित है.'' उन्होंने कहा कि मई में दूसरी बार ऐतिहासिक जनादेश हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला फैसला अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए के प्रावधानों को निरस्त करना था जो देश में जम्मू-कश्मीर के एकीकरण में बाधा थे.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ''किसी प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को छूने का साहस नहीं दिखाया. लेकिन मोदी जी ने यह किया. आज कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. ''कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि अगर फैसला (अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त करने का) लिया गया तो घाटी में खून की नदियां बहेंगी और संसद में इसके खिलाफ मतदान किया. लेकिन, खून की एक भी बूंद नहीं गिरी.''

गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी के लिए देश की सुरक्षा, वोट बैंक की राजनीति से ज्यादा अहम है. शाह ने कहा, ''विपक्ष क्यों पूछ रहा है कि अनुच्छेद 370 का महाराष्ट्र की राजनीति से क्या लेना-देना है? पूरा देश कश्मीर को भारत का हिस्सा देखना चाहता है और मोदी जी ने उस इच्छा को पूरा किया.'' महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: नांदेड़ में ओवैसी बोले- सेक्युलरिज़्म छोड़िए, 'अपने' लोगों को जिताना है

हरियाणा: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, ऋण माफी का वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget