एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन में बोले रमन सिंह: छत्तीसगढ़ में सरकार बीजेपी की ही बनेगी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि 2018 में भी बीजेपी की ही सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी. छत्तीसगढ़ के इतिहास को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है, पहला 2003 तक का कालखंड और फिर उसके बाद का कालखंड.

रायपुर: एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि 2018 में भी बीजेपी की ही सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी. छत्तीसगढ़ के इतिहास को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है, पहला 2003 तक का कालखंड और फिर उसके बाद का कालखंड. जहां 2003 तक सब ब्लैक था वहीं उसके बाद से सब व्हाइट है. रमन सिंह ने कहा कि पहले पलायन, निराशा, भूख, गरीबी थी लेकिन जब 2003 में बीजेपी को सफलता मिली तो हमने विकास पर काम किया. भूख और पलायन पर काबू किया. हमने लोगों को कुपोषण से मुक्ति दिलाई. 55 लाख परिवारों को पोषण आहार दिया जाता है. उन्होंने कहा कि किसान को सस्ता लोन मिल रहा है, बिजली, पानी की व्यवस्था की गई है. डेयरी और पोल्ट्री पर काम किए गए. हायर एजुकेशन पर हमने काम किया. 10 मेडिकल कॉलेज हैं आज, आईआईटी, एम्स, एनआईटी है आज, आईटीआई, पॉलीटेक्नीक है आज. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दंतेवाड़ा और बीजापुर में बीपीओ हैं. 24000 मेगावाट बिजली बन रही है आज छत्तीसगढ़ है. स्टील, सीमेंट बन रहा है. छत्तीसगढ़ में आज सड़कों का जाल है, एयर कनेक्टिविटी है, ट्रेन कनेक्टिविटी है. रमन सिंह ने कहा कि मैं जब पहली बार सीएम बना तो 50 साल का था, 50 सीटें आई थीं, अब 65 का हूं और टारगेट भी 65 प्लस का है. गरीबों की जमीन उद्योगपतियों को देने पर उन्होंने कहा कि ये एक गलतफहमी है. जितने भी माइन्स हैं 90 प्रतिशत हिस्सा पीएसयू का है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को राम की ननिहाल माना जाता है. बस्तर को दंडकारण्य माना जाता रहा है. छत्तीसगढ़ को दक्षिण कौशल कहा जाता रहा है. राम मंदिर आपसी सहमति, न्यायालय के निर्णय या फिर कानून बना कर बनना चाहिए. राम के नाम से ही वैतरणी पार होती है. रमन सिंह ने कहा कि 30 लाख मोबाइल हमने छत्तीसगढ़ में बांटे हैं. ग्रामीण इलाकों में हमने लोगों को कनेक्ट करने का काम किया है. नए युग में छत्तीसगढ़ प्रवेश कर रहा है. हम मानते हैं कि कुछ जगहों पर दिक्कतें हैं लेकिन हम लगातार काम कर रहे हैं. नक्सलियों के मामले पर उन्होंने कहा कि आप अब दंतेवाड़ा और सुकमा तक जा सकते हैं. ये तो नहीं कहेंगे कि सब ठीक है लेकिन 90 प्रतिशत तक हालात ठीक हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget