एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: 'बीजेपी 14 से 4 सीटों पर आ जाएगी अगर...' कांग्रेस की सांसद ने बीजेपी पर हमला करते हुए क्या कहा ऐसा?

hhattisgarh Election 2023 Date: छत्तीसगढ़ 20 सीटों पर पहले चरण के तहत 7 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद बाकी बची 70 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा. अभी यहां कांग्रेस सत्ता में है.

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग भी बढ़ती जा रही है. हाल ही में कांग्रेस की राज्यसभा सांसद और इस विधानसभा चुनाव में धरसीवा सीट से प्रत्याशी छाया वर्मा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

एबीपी न्यूज से बातचीत में छाया वर्मा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, “हम बस विकास के नाम पर वोट मांगते हैं, हमारे सीएम भूपेश बघेल ने जो काम किया है, हम उसी आधार पर वोट मांगते हैं. भाजपा का काम ही है बेबुनियाद आरोप लगाना. उन्होंने हमारे कांग्रेस के मुखिया पर भी कई  आरोप लगाए. उन्होंने करप्शन के कई आरोप लगाए, लेकिन सिद्ध कुछ भी नहीं कर पाए.” उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों और अन्य दलों के शासित राज्यों में बीजेपी पर सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया.

ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का लगाया आरोप

पीएम आवास योजना को लटकाने के बीजेपी के आरोपों पर उन्होंने कहा, “15 साल तक जब वो लोग सत्ता में रहे तो केवल भ्रष्टाचार किया. उन्होंने इतना करप्शन किया कि 15 साल के शासन के बाद भी 15 सीट तक नहीं जिता पाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना का सारा पैसा रोक के रखा है, केंद्र सरकार ने जीएसटी का पैसा रोक रखा है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां कांग्रेस की सरकार है. तमाम अड़चनों के बाद भी हमारी सरकार अपने पैसे से मुख्यमंत्री आवास बनाकर गरीबों को दे रही है.”

'नाली और सड़क बनाने पीएम मोदी नहीं आएंगे यहां'

बीजेपी के सीएम फेस न घोषित करने और पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने के सवाल पर छाया वर्मा ने कहा “अगर खरोड़ा में कोई नाली सड़क बनानी हो तो क्या मोदी जी आएंगे, ये उन लोगों का शिगुफा है, इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगी, लेकिन राज्य के किसी व्यक्ति का चेहरा बीजेपी इसलिए नहीं रख रही है क्योंकि ऐसा किया तो इनकी हालत और खराब हो जाएगी. लोकल चेहरा रखने पर बीजेपी 14 से 4 सीटों पर आ जाएगी.”

बीजेपी का वोट भी कांग्रेस को मिलने का किया दावा

जोहाड़ छत्तीसगढ़ को लेकर भी छाया वर्मा ने अपनी बात कही. उन्होंने कहा, “इस दल से कांग्रेस को कोई खतरा नहीं है. मैं इसे कुछ नहीं समझती हूं. वह अभी आई है, उसका कोई वजूद नहीं है. उससे कांग्रेस का कोई वोट नहीं कटेगा, उलटा इस बार बीजेपी का वोट कांग्रेस में आने वाला है.”

ये भी पढ़ें

निवेशकों के लिए अच्छा मौका! 60 रुपये से कम पर खुलेगा इस स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget