एक्सप्लोरर

चुनाव नतीजों से पहले चंद्रबाबू नायडू ने EVM के मुद्दे पर देवगौड़ा से की मुलाकात

विपक्षी पार्टियां हमेशा से ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती रही हैं. वे मतपर्ची और ईवीएम के मिलान की मांग कर रही हैं और इस बाबत उन्होंने नई दिल्ली में आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है.

बेंगलुरु: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने ईवीएम के साथ कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के मकसद से पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी भी मौजूद रहे. नायडू दिल्ली में ईवीएम के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों के साथ बैठक के बाद देर रात यहां पहुंचे थे और उन्होंने देवगौड़ा से करीब एक घंटे बात की. नायडू ने कहा कि 23 पार्टियां इस मुद्दे को उठा रही हैं और पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग कर रही हैं.

नायडू ने आरोप लगाया, ‘‘ पहले, बीजेपी तक ने ईवीएम का विरोध किया था. उत्तर प्रदेश में हमने ईवीएम को होटलों एवं घरों में देखा है... स्ट्रॉन्ग रूम बदले जा रहे हैं.’’

ये भी पढ़ें: चुनाव नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव ने एक दूसरे को बताया साथ-साथ

विपक्ष द्वारा उठाए गए ईवीएम के मसले पर प्रधानमंत्री के रुख के बारे में पूछे जाने पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री क्यों विरोध कर रहे हैं? ईवीएम और वीवीपैट हैं. आपने 9,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं... आप पारदर्शिता और जवाबदेही क्यों नहीं दिखा रहे हैं?

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ इसका मतलब आप बदमाशी कर रहे हैं. आप ईवीएम से छेड़छाड़ कर रहे हैं.’’ देवगौड़ा ने कहा कि उन्होंने भी 2006 में ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने कहा कि इन जटिलताओं से बचने के लिए मत पत्रों को वापस लाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की सरकार का बड़ा फैसला, पहली बार अंतिम संस्कार कराने वाले पुरोहितों को मिलेगा वेतन

विपक्षी पार्टियां हमेशा से ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती रही हैं. वे मतपर्ची और ईवीएम के मिलान की मांग कर रही हैं और इस बाबत उन्होंने नई दिल्ली में आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है.

कांग्रेस, द्रमुक, टीडीपी और बीएसपी सहित 22 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंप कर वोटों की गिनती से पहले औचक तरीके से चुने गए पांच मतदान केंद्रों की वीवीपैट पर्चियों का सत्यापन कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें:

ईवीएम विवाद: राजनीतिक दलों ने अपने कार्यकर्ताओं से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा

दिल्ली: बेटे ने प्रोपर्टी के लिए चाकू गोदकर पिता की हत्या की, गिरफ्तार

साल 2017-18 में क्षेत्रीय पार्टियों में BJD को डोनेशन में मिले सबसे ज्यादा पैसे- ADR

विपक्ष ने की EVM और VVPAT के मिलान की मांग, चुनाव आयोग की बैठक आज, जानें 10 बड़ी बातें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
UP MLC Election: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
MLC चुनाव: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
राजस्थान: निकाय चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
SIR विवाद: MP के पूर्व CM कमलनाथ बोले, 'कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को...'
SIR विवाद: MP के पूर्व CM कमलनाथ बोले, 'कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को...'
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
भारत के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर, आकिब नबी खास लिस्ट में शामिल 
भारत के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर, आकिब नबी खास लिस्ट में शामिल 
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
Embed widget