एक्सप्लोरर

Chandrababu Naidu Case: 'सवाल पूछने वाले अब चुप, बल्कि अपने लिए कर रहे हैं सौदा', चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर CM रेड्डी ने किसके लिए कही ये बात?

C Naidu Arrest: चंद्रबाबू नायडू को घोटाले के मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है. उन घोटाले में सैकड़ों करोड़ रुपये के गबन का आरोप है.

Chandrababu Naidu Arrested In Corruption Case: आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पूर्व सीएम और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया है. जगन मोहन रेड्डी ने पूर्वी गोदावरी के निडादवोलु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को तेलंगाना एमएलसी चुनाव में वोट के बदले कैश लेते हुए ऑडियो और वीडियो टेप के साथ पकड़ा गया था. इस मुद्दे पर कोई भी निडर होकर सच बोलने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि उन्होंने जो चुराया है, उसमें वे लोग भी हितधारक हैं."

उन्होंने आगे कहा, कौशल विकास घोटाले में दोष स्पष्ट होने के बाद भी सवाल पूछने वाले अब चुप हैं. उल्टा वे अपने लिए सौदा कर रहे हैं.'' सीएम रेड्डी ने पिछले 10-15 साल में कई अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के बावजूद पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू का समर्थन करने के लिए चुनिंदा मीडिया घरानों पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, 'न केवल राज्य सरकार की एजेंसियों बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस फर्जी समझौते (कौशल कास मामले) में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया है.

क्या है मामला?

चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश स्टेट स्किल डेवलपमेंट स्कैम (एपीएसएसडीएस) मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है. इस घोटाले में सैकड़ों करोड़ रुपये के गबन का आरोप है. 2016 में टीडीपी सरकार के कार्यकाल के दौरान बेरोजगार युवाओं को उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके सशक्त बनाने के उद्देश्य से एपीएसएसडीसी की स्थापना की गई थी.

आंध्र प्रदेश सीईडी की तरफ से दर्ज एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत कथित घोटाले की जांच कर रहा है. आरोप है कि मेसर्स डीटीएसपीएल, इसके निदेश और अन्य ने शेल कंपनी की मदद से बहुस्तरीय लेनदेन कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया. फर्जीवाड़े के जरिए 370 करोड़ रुपये की धनराशि निकाल ली गई.

हाल ही में जनसेना पार्टी ने टीडीपी संग किया गठबंधन

पवन कल्याण की जनसेना पार्टी और चंद्रबाबू नायडू की तेलगु देशम पार्टी (TDP) ने अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है. अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने गुरुवार को जेल में चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की.

ये भी पढ़ें

नासा ने बताया कब था दुनिया के सबसे गर्म साल, टूट गए सारे रिकॉर्ड, जानें क्या है खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget