एक्सप्लोरर

By-election Result 2023: झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर BJD बरकरार, बीजेपी को मिली करारी हार

By-election Result: निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दीपाली दास को कुल 1,07,198 वोट मिले, जबकि टंकधर त्रिपाठी को 58,477 वोट मिले. कांग्रेस उम्मीदवार तरुण पांडेय 4,496 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

By-election Result: ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने शनिवार को झारसुगुड़ा विधानसभा सीट बरकरार रखी, क्योंकि उसकी उम्मीदवार दीपाली दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टंकधर त्रिपाठी को 48,721 मतों से हराया. यह जानकारी एक निर्वाचन अधिकारी ने दी.

तीसरे स्थान पर कांग्रेस

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दीपाली दास को कुल 1,07,198 वोट मिले, जबकि टंकधर त्रिपाठी को 58,477 वोट मिले. अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार तरुण पांडेय 4,496 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

स्वास्थ्य मंत्री की बेटी हैं दीपाली

दीपाली दास ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की बेटी हैं, जिनकी जनवरी में एक पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर हत्या कर देने से इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था. नब किशोर दास ने साल 2019 के आम चुनावों में यह सीट 45,740 मतों के अंतर से जीती थी. बताया जा रहा है कि इस उपचुनाव के नतीजों का असर नवीन पटनायक सरकार पर नहीं पड़ेगा. क्योंकि, पार्टी को पहले ही पर्याप्त बहुमत प्राप्त है.

दीपाली ने जीत के बाद कहा

जीत के बाद ओडिशा के दिवंगत मंत्री नब किशोर दास की बेटी और बीजद उम्मीदवार दीपाली दास ने कहा कि यह झारसुगुडा के लोगों की, मेरे पिता से प्यार करने वालों की, मुख्यमंत्री की, जनता की और बीजेडी की और मेरे पिता से जुड़े सभी लोगों की जीत है. यह नब दास की जीत है.

कुल 2.21 लाख मतदाताओं में से 79.21% ने 10 मई को हुए उपचुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. ओडिशा में 147-सदस्यीय विधानसभा में बीजद के 113 सदस्य हैं, विपक्षी पार्टी बीजेपी के पास 22 और कांग्रेस के पास 9 सदस्य हैं. विधानसभा में एक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का और एक निर्दलीय सदस्य भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget