एक्सप्लोरर

BSP Candidates from Rajsthan: राजस्थान में दो कैंडिडेट्स उतारकर BSP ने फंसाया पेच, जानें कैसे बिगड़ सकता है I.N.D.I.A का खेल

BSP In Lok Sabha Elections 2024: बीएसपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. यूपी में पहले चार उम्मीदवार उतारे थे और अब राजस्थान 2 कैंडिडेट्स का ऐलान किया गया है.

Lok Sabha election 2024 BSP Candidates : लोकसभा चुनाव के दंगल में वैसे तो बीजेपी के नेतृत्व वाले 'एनडीए' और  कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' में सीधी तकरार के आसार हैं. इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) भी मैदान में अकेले ताल ठोक रही है, जो दोनों दलों के लिए मुश्किल का सबब साबित हो सकता है.

बीएसपी ने राजस्थान की दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बुधवार (13 मार्च) कर दिया है. अलवर लोकसभा सीट से चौधरी फजल हुसैन और श्रीगंगानगर सीट से देवकरण नायक को पार्टी ने चुनावी दंगल में उतारा है. इसकी घोषणा राजस्थान में बीएसपी के अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने की.
 ‌
बाकी सीटों पर भी उम्मीदवार उतारेगी बीएसपी

बीएसपी नेता बाबा ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य की अन्य सीटों पर भी पार्टी उम्मीदवारों का ऐलान करेगी. उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर एक सुर में हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने लगातार झूठ बोलकर जनता को ठगा है. उन्होंने कहा कि पिछले दो बार से 25 की 25 सीटें बीजेपी जीत रही है. बावजूद इसके आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है. इसके साथ ही गरीब, दलित और वंचितों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है. बाबा ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार सीधे तौर पर बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों को टक्कर देंगे.

इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं बनी हैं मायावती

बता दें कि केंद्र की सत्ता से नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में बार-बार न्यौते के बावजूद मायावती शामिल नहीं हुईं. उन्होंने साफ कह दिया है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ ( लोकसभा चुनाव 2024 में) लड़ेगी. उसी कड़ी में राजस्थान से उम्मीदवार उतारे गए हैं.
मालूम हो कि बसपा ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. जिसमें बसपा को दो सीटों पर जीत भी मिली थी. सादुलपुर और बाड़ी विधानसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार मनोज कुमार और जसवंत सिंह गुर्जर चुनाव जीतकर विधायक बने हैं.  

6 में से 5 उम्मीदवार मुस्लिम

इसके पहले 12 मार्च को बसपा ने यूपी की 4 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. बसपा की इस लिस्ट में खास बात यह थी कि चारों सीट पर मुस्लिम चेहरे को मौका दिया गया है. बसपा ने पीलीभीत से अनीश अहमद खान, मुरादाबाद से इरफान सैफी, कन्नौज से अकील अहमद पट्टा और अमरोहा से डॉ. मुजाहिद हुसैन को टिकट दिया था. अब बुधवार को बसपा ने राजस्थान की दो लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. जिसमें अलवर और श्रीगंगानगर सीट शामिल हैं. बसपा ने अलवर से फजल हुसैन और श्रीगंगानगर सीट से देवकरण नायक को चुनावी मैदान में उतारा है.

बसपा की अभी तक घोषित 6 उम्मीदवारों में से 5 मुस्लिम चेहरे हैं. इसे बसपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. इन कैंडिडेट्स की वजह से संबंधित लोक सभा क्षेत्रों में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का खेल बिगड़ सकता है, क्योंकि मुस्लिम वोट में बंटवारे की संभावना रहेगी.

ये भी पढ़ें:Opinion Poll : कर्नाटक में NDA का परचम, उत्तराखंड में I.N.DI.A का सूपड़ा साफ, देखें ओपिनियन पोल के नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget