एक्सप्लोरर

हरियाणा: बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं को 60 मिनट में कर्ज देने और 2022 तक सबको पक्का मकान का दावा

Haryana Assembly Election 2019: बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिये घोषणा पत्र जारी कर कहा कि इसमें सभी समाज का ख्याल रखा गया है. उन्होंने कहा कि ज्यादा जोर समग्र स्वास्थ्य देखभाल पर है, हरियाणा में 2000 स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र स्थापित किये जाएंगे.

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी किया. इस मौके पर बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे. संकल्प पत्र को 'म्हारे सपनों का हरियाणा' नाम दिया गया है.

जेपी नड्डा ने कहा कि इस घोषणा पत्र को बहुत एनालिसिस करके तैयार किया गया है. समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है. इस घोषणा पत्र को समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

जेपी नड्डा ने कहा कि इस संकल्प पत्र के मुख्य विषय हैं- युवा विकास और स्वरोजगार मंत्रालय का गठन किया जाएगा. हरियाणा स्टार्ट अप मिशन शुरू किया जाएगा. शिक्षा के लिए बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. सभी गांव में खेल स्टेडियम या व्यायामशाला का निर्माण कराया जाएगा.

संकल्प पत्र में कहा गया है, ''पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी, अंत्योदय मंत्रालय का गठन होगा. कुशल कारीगर को 3 लाख रुपये तक का बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये की जाएगी.''

जेपी नड्डा ने कहा, ''हरियाणा को कुपोषण मुक्त और टीबी रोग से मुक्त बनाएंगे, 2,000 वैलनेस सेंटर बनाएंगे, जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाएंगे, युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए 60 मिनट के अंदर तत्काल ऋण की सुविधा करेंगे, 2022 तक सबको पक्का आवास सुनिश्चित करेंगे.''

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि किसान को कमाऊ और टिकाऊ बनाना है. उसकी आमदनी बढ़े और वो कृषि के क्षेत्र में टिका रहे, पलायन न करे, ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं.

कांग्रेस ने 11 अक्टूबर को हरियाणा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया था. विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकारी और निजी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया है. इसके साथ ही किसानों और गरीब लोगों के लिए ऋण माफी का वादा किया है. हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी.

हरियाणा: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, ऋण माफी का वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget