लोकसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे को हिसार से टिकट मिला, 5 और उम्मीदवारों की भी घोषणा
Lok Sabha Election 2019: बेटे को टिकट मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के राजनीति से सन्यास लेने की चर्चा है.

Lok Sabha Election 2019: भारतीय जनता पार्टी ने 6 उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश की 6 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. लिस्ट में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेन्द्र सिंह को हरियाणा की हिसार सीट से टिकट दी गई है. बृजेन्द्र सिंह आईएएस अधिकारी हैं और अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर वह चुनाव लडेंगे.
हरियाणा की रोहतक से अरविंद शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. कुछ दिन पहले ही अरविंद शर्मा ने बीजेपी में शामिल हुए थे. इससे पहले बीजेपी हरियाणा की 8 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी थी.
बीजेपी ने राजस्थान के दौसा से जसकौर मीणा को टिकट दिया गया है. मध्य प्रदेश में खजुराहो से बिष्णु दत्त शर्मा, रतलाम से जीएस दामोर, धार से छत्तर सिंह दरबार बीजेपी के उम्मीदवार होंगे.

बीरेंद्र सिंह एक समय हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक रहे हैं. लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद बीरेंद्र सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. बृजेंन्द्र सिंह को टिकट मिलने के बाद बीरेंद्र सिंह राजनीति से सन्यास ले सकते हैं. बीरेंद्र सिंह की पत्नी इस समय की हरियाणा की उचाना सीट से विधानसभा की सदस्य हैं.
विपक्षी दलों ने एक बार फिर उठाया EVM का मुद्दा, कहा- 'वोट किसी को दो जाता किसी को है'


















