एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक की धमकी- मोदी साहब ने कैमरे लगा रखे हैं, वोट नहीं दिया तो काम नहीं मिलेगा

Lok Sabha Election 2019: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग ने चार नेताओं पर कार्रवाई की है. लेकिन उसके बाद भी नेताओं के विवादित बयान सामने आने का सिलसिला जारी है.

Lok Sabha Election 2019: चुनाव आयोग की चार नेताओं पर कार्रवाई के बावजूद राजनेताओं के अजीब ओ गरीब बयान बयान देने का सिलसिला जारी है. अब इस कड़ी में गुजरात के फतेपुरा से बीजेपी विधायक रमेश कटारा का नाम भी शामिल हो गया है. रमेश कटारा ने लोगों को बीजेपी को वोट ना देने पर काम ना मिलने की धमकी दी है.

रमेश कटारा ने लोगों को धमकाते हुए कहा, ''मोदी साहब ने मतदान केंद्रों पर कैमरे फ़िट किए हैं. आप बीजेपी के अलावा किसी कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देते हुए कैमरे में दिखे तो सब सच पता चल जाएगा कि कौन कांग्रेसी है. इसके बाद काम मिलना बंद हो जाएगा.''

रमेश क़टारा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, ''ईवीएम मशीन में जसवंत भाभोर ( दाहोद सीट से बीजेपी के प्रत्याशी ) का फ़ोटो लगा होगा. इसके सामने कमल का निशान होगा वो देख के ही बटन दबाना. कहीं चूक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए क्योंकि इस बार मोदी साहब ने मतदान केंद्रों पर कैमरे फ़िट किए हैं. आप बीजेपी के अलावा किसी कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देते हुए कैमरे में दिखे तो सब सच पता चल जाएगा कि कौन कांग्रेसी है.''

रमेश कटारा ने कहा, ''मोदी साहब ने अब तो आधार कार्ड, राशन कार्ड सबमें फ़ोटो लगवाए हैं. जिससे आपकी पहचान हो जाएगी. आप के बूथ से कम वोट निकले तो उनको पता चल जाएगा कि किस ने वोट नहीं दिया.

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग एक्शन में है. चुनाव आयोग ने भड़काऊ भाषण के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ, बसपा मुखिया मायवती, समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता मेनका गांधी के चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद नेता जहरीले बयान और लोगों को धमकाने से बाज नहीं आ रहे हैं.

EC की बड़ी कार्रवाई: आचार संहिता उल्लंघन को लेकर योगी, मायावती, आजम और मेनका पर बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget