एक्सप्लोरर

ओह्ह तो इसलिए जुटे राजनीतिक दिग्गज! बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का क्या था एजेंडा? 

BJP Meeting: रविवार (25 अगस्त) को पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लिया. 

BJP CEC Meeting: आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही है. बीजेपी के कई नेता चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त भी दिख रहे हैं और पार्टी का फोकस जम्मू कश्मीर पर भी है. 

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए रविवार (25 अगस्त) शाम एक बैठक की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और सीईसी के अन्य सदस्य भी जम्मू-कश्मीर के पार्टी नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुए.

क्यों हुई बैठक?

पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के नेताओं ने संभावित उम्मीदवारों की सूची और चुनाव के लिए रणनीति बनाने को लेकर नड्डा तथा शाह सहित अन्य नेताओं के साथ लंबी बैठक की थी. बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 18 और 25 सितंबर तथा 1 अक्टूबर को तीन चरण में मतदान होना है.

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा. मतगणना चार अक्टूबर होगी. वर्ष 2014 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य रहते हुए भाजपा ने 25 सीट जीती थीं.  भाजपा खासकर अपने गढ़ जम्मू क्षेत्र में कांग्रेस से मजबूत चुनौती का सामना करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

कांग्रेस ने किया गठबंधन

कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है. भाजपा को हरियाणा में भी कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है, जहां भाजपा 2014 से सत्ता में है. जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर भी बीजेपी नेताओं ने निशाना साधा है. जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, 'बीजेपी से ही डरकर दोनों राजनीतिक दलों ने हाथ मिलाया है.'

जम्मू कश्मीर में कितने मतदाता?

चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं. वहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है. कुल मिलाकर 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है.

पूरे जम्मू कश्मीर में करीब 11,838 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं. यह मतदाता केंद्र कुल 9,169 स्थानों पर बनाए जाएंगे. इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 9,506 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. हर मतदान केंद्र पर औसतन 735 मतदाता हैं.

जम्मू कश्मीर में चुनाव आयोग ने इस बार 360 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाने का फैसला किया है. जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. इनमें से 74 जनरल, नौ एसटी और सात एससी सीटें हैं.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Elections: उमर अब्दुल्ला ने PDP के 'घोषणापत्र' का उड़ाया मजाक, कहा- 'उम्मीदवार न उतारें' क्योंकि, दोनों का एजेंडा एक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget