एक्सप्लोरर

AP Assembly Elections 2024: आंध्र प्रदेश विधानसभा और उपचुनावों के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, नायब सिंह सैनी को भी दिया टिकट

BJP Candidate List: आंध्र प्रदेश में बीजेपी, टीडीपी और जनसेना पार्टी के बीच गठबंधन है. यहां बीजेपी ने 10 सीटों पर अपने उम्मीवार उतारे हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री उपचुनाव लड़ेंगे.

Andhra Pradesh Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. वहीं हरियाणा की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं उसके लिए भी कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया गया.

कितने सीटों पर कौन सी पार्टी लड़ेगी चुनाव

आंध्र प्रदेश में बीजेपी, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के बीच गठबंधन है. यहां होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 175 सीटों में से टीडीपी 144 सीटों पर, बीजेपी 10 और जेनसेना पार्टी 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

हरियाणा के सीएम लड़ेंगे उपचुनाव

बीजेपी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को करनाल सीट से उप-चुनाव के लिए मैदान में उतारा है. इसी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विधायक थे. उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली थी. नायब सिंह सैनी वर्तमान में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं.

आंध्र प्रदेश की बात करें तो बीजेपी के सहयोगी दलों टीडीपी और जनसेना पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर भी शीट शेयरिंग पर बात बन चुकी है. राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से टीडीपी 17 सीटों पर, बीजेपी 6 सीटों पर और 2 सीटों पर जनसेना पार्टी चुनाव लड़ेगी.

दक्षिण के राज्यों पर बीजेपी की नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के बड़े नेताओं की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के लिए 400 सीट और बीजेपी के लिए 370 जीतने का दावा किया जा रहा है. ऐसे में दक्षिण के राज्यों में बीजेपी की नजर है. 

साल 2014 के लोकसभा चुनाव के समय बीजेपी और टीडीपी के बीच गठबंधन हुआ था. उस चुनाव में टीडीपी ने 15 तो बीजेपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश की 175 सीटों में से टीडीपी ने 102 सीटों पर और बीजेपी ने सिर्फ चार सीटों पर जीत दर्ज की थी.

बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद 2019 के विधानसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ी. उस चुनाव में टीडीपी ने 23 सीटों पर जीत की थी और बीजेपी का खाता भी नहीं खुला था.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: इनके सहारे चमकेंगे BJP के सितारे! देखें UP, MP, महाराष्ट्र और राजस्थान में किसे बनाया है स्टार कैंपेनर, पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget