एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू की इस नेता को बड़ी चुनौती- हिम्मत है तो सिर्फ अमृतसर ईस्ट से लड़कर दिखाओ

Punjab Assembly Election 2022: बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू की दुश्मनी काफी पुरानी है. जिस वक्त नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी का हिस्सा थे, तबसे उन्होंने बिक्रम मजीठिया पर सवाल उठाने शुरू किए.

Sidhu Challenge Majithia: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sindh Sidhu) ने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) के नामांकन पर कहा कि यदि आप (बिक्रम सिंह मजीठिया) में हिम्मत है तो मजीठा छोड़ दें और केवल अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ें. बिक्रम सिंह मजीठिया ने मजीठा और अमृतसर ईस्ट निर्वाचन क्षेत्रों से नामांकन दाखिल किया है.

शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब की अमृतसर ईस्ट (Amritsar East) विधानसभा सीट से टिकट दिया है. शिरोमणि अकाली दल ने बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर ईस्ट से टिकट देकर इस मुकाबले को हाई प्रोफाइल बना दिया है. कांग्रेस पार्टी ने पहले ही एलान कर दिया था कि अमृतसर ईस्ट के मौजूदा विधायक नवजोत सिंह सिद्धू इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे.

दोनों की दुश्मनी काफी पुरानी

बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू की दुश्मनी काफी पुरानी है. जिस वक्त नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी का हिस्सा थे तब उन्होंने अपने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया पर सवाल उठाने शुरू किए. माना जाता है कि शिरोमणि अकाली दल की नाराजगी के चलते ही बीजेपी ने 2014 में नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर से लोकसभा का टिकट नहीं दिया था.

सिद्धू ने बनाया था दबाव

इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स केस का मुद्दा जोर शोर से उठाया. नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से बनाए गए दबाव के चलते ही ड्रग्स मामले में पंजाब सरकार ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. बिक्रम मजीठिया की अग्रिम जमानत की याचिका को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट रद्द कर चुकी है.

सुखबीर बादल के साले हैं मजीठिया

बिक्रम मजीठिया ने हालांकि अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश होने के आरोप लगाए हैं. बिक्रम मजीठिया शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल के साले हैं और वह प्रकाश सिंह बादल की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. बिक्रम मजीठिया ने कहा था कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह सिद्धू को अमृतसर ईस्ट से चुनौती देंगे.

ये भी पढ़ें- UP Election: Congress का BJP पर तंज, कहा- सम्पति 550 फीसदी और बढ़ी, यही है New India का मोदी मॉडल

ये भी पढ़ें- Budget 2022-23: 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, किसानों को लेकर हो सकती हैं महत्वपूर्ण घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget