एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: हुड्डा ने किया सरकार बनाने का दावा, कहा- हवा पलट गई है

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी गुटबाजी से भी जूझ रही है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पार्टी छोड़ चुके हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा दावा किया है. हुड्डा का कहना है कि उन्हें लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है और वह अगली सरकार बनाएंगे. इसके साथ ही नेता विपक्ष हुड्डा ने बीजेपी पर 2014 में किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप भी लगाया है.

हुड्डा ने बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, ''हवा पलट गई है. कांग्रेस को राज्य में भारी समर्थन मिल रहा है और वह अगली सरकार बनाने जा रही है.'' उन्होंने महमूदपुर और निर्वाचन क्षेत्र के अन्य गांवों में भी लोगों को संबोधित किया.

हुड्डा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की अपील की. उन्होंने कहा, ''हर सीट मायने रखती है. बड़ौदा मेरा गढ़ है. हमें इस बार बड़े अंतर से यहां जीत हासिल करनी चाहिए.'' हुड्डा ने बड़ौदा से पार्टी उम्मीदवार श्रीकृष्ण हुड्डा के समर्थन में वोट मांगते हुए प्रचार किया. श्रीकृष्ण हुड्डा के सामने पहलवान से नेता बने भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त की चुनौती है.

बीजेपी पर वादे ना पूरे करने का आरोप लगाया

हुड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की हकीकत सामने आ गई है क्योंकि उसने लोगों से केवल झूठे वादे किए हैं. हुड्डा ने कहा, ''बीजेपी पहले चुनावों में किए गए वादे पूरा करने में नाकाम रही.''

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''नए वादे करने से पहले, उन्हें यह बताना चाहिए कि उन्होंने पहले किए गए अपने कितने वादों को पूरा किया है.''

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के कारण पिछले पांच साल में किसान, सरकारी कर्मचारी, अन्य कर्मी, कारोबारी और युवा पिछले पांच साल में परेशान हुए हैं. हुड्डा ने कहा, ''लोग कुछ न करने वाली इस सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं.''

उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में कहा, ''यदि हम सत्ता में आते हैं तो हम सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ करेंगे.'' हुड्डा ने सरकार बनाने का दावा करते हुए बिजली के बिल आधे किए जाने और बुजुर्गों को 5100 रुपए प्रति माह पेंशन देने का वादा भी किया.

हरियाणा चुनाव: सोनिया गांधी के लिए 'मरी चुहिया' वाले बयान के जवाब में कांग्रेस नेता ने CM खट्टर को बताया 'खच्चर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget