एक्सप्लोरर

2019 लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को कहेगी 'आयुष्मान भव:' ?

बजट में 'आयुष्मान योजना' को लेकर मोदी सरकार अपना पीठ थपथपा रही है और इसकी खूब चर्चा भी है. दरअसल यही वो तीर है जिसके जरिए मोदी सरकार ने तीन निशाने साधे हैं.

नई दिल्ली: देश में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं. अगला लोकसभा चुनाव 2019 में होगा या 2018 में, ये सवाल सियासी गलियारे में खूब सुर्खियां बटोर रहा है. एक फरवरी  को लोकसभा में देश का पूर्ण बजट पेश किया गया. विशेषज्ञों की मानें तो इस बार के बजट ने मिडिल क्लास को झटका दिया है तो वहीं देश की गरीब आबादी पर सरकार ने खास ध्यान दिया है. कहा तो ये भी जा रहा है कि इस बजट के बूते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तीर से तीन निशाने साधे हैं.

पहला निशाना- देश की 40 फीसदी आबादी

बजट में 'आयुष्मान भारत' योजना को लेकर मोदी सरकार अपना पीठ थपथपा रही है और इसकी खूब चर्चा भी है. दरअसल यही वो तीर है जिसके जरिए मोदी सरकार ने तीन निशाने साधे हैं. पहला निशाना देश की 40 फीसदी आबादी है. यह योजना देश के 50 करोड़ गरीब लोगों के लिए लाई गई है. इसके जरिए मोदी सरकार सीधे 40 फीसदी आबादी को अपने पाले में खींचने की कोशिश की है.

दूसरा निशाना पीएम मोदी की वैश्विक छवि 

प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद पीएम मोदी ने देश के भीतर जहां अपने विरोधियों को चारों खाने चित किया, वहीं दुनिया के मंच पर भी अपनी छवि एक दमदार नेता के रूप में स्थापित की है. 'आयुष्मान योजना' को भी इसी की एक कड़ी मानी जा रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2010 में तो करीब ढाई करोड़ अमेरिकी परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की थी लेकिन मोदी सरकार ने उससे आगे बढ़कर जिस 'आयुष्मान भारत' योजना का एलान किया है उसका लक्ष्य 10 करोड़ परिवारों यानी देश की करीब 40 फीसदी आबादी को फायदा पहुंचाना हैं. इसके लिए तैयारिया पहले ही शुरु हो चुकी हैं. ये योजना अगले लोकसभा चुनाव का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है. इस योजना को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना कहा जा रहा है.

तीसरा निशाना- विपक्ष के गरीब विरोधी सरकार के प्रचार का खात्मा

विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर ये आरोप लगाती रही है कि ये उद्योगपतियों के लिए काम करने वाली सरकार है. लेकिन मोदी सरकार ने इस योजना की घोषणा देश के 50 करोड़ गरीब परिवारों को ध्यान में रख कर की है. इसके जरिए मोदी सरकार अपने उपर हमलावर विपक्ष के आरोपों से उबरने की ठोस कोशिश की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget