एक्सप्लोरर

छठा चरण: बीजेपी ने 46, तो कांग्रेस ने 37 करोड़पति उम्मीदवारों को दिया टिकट

Lok Sabha Election 2019: छठे चरण में कुल 979 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, पर एडीआर की रिपोर्ट में 13 उम्मीदवारों की संपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Lok Sabha Election 2019: 17वीं लोकसभा चुनने के लिए छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है. चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली संस्था एसोसियशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने इस चरण के उम्मीदवारों के हलफनामों के आधार पर उनकी संपत्ति का ब्यौरा दिया है. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक इस चरण में चुनाव लड़ रहे 967 में से 311 उम्मीदवार करोड़पति हैं. वैसे छठे चरण में कुल 979 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, पर एडीआर की रिपोर्ट में 13 उम्मीदवारों की संपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

बीजेपी के सबसे ज्यादा उम्मीदवार करोड़पति

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक इस चरण में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही बीजेपी करोड़पति उम्मीदवारों को चुनने में सबसे आगे है. बीजेपी के 54 में से 46 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. बीएसपी ने इस चरण में 49 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है और उनमें से 31 करोड़पति हैं.

छठा चरण: बीजेपी ने 46, तो कांग्रेस ने 37 करोड़पति उम्मीदवारों को दिया टिकट

कांग्रेस इस चरण में बीजेपी और बीएसपी से कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों को टिकट दिया है और उसके 37 उम्मीदवार करोड़पति हैं. शिवसेना 16 सीटों पर चुनाव जरूर लड़ रही है, पर उसके सिर्फ 3 उम्मीदवारों के पास ही एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है.

757 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में

आम आदमी पार्टी इस चरण में 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसके 6 उम्मीदवार करोड़पति की श्रेणी में आते हैं. तृणमूल कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल के 10-10 उम्मीदवारों में से 7-7 उम्मीदवार करोड़पति हैं.

सीपीआई के 7 में से 2 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि सीपीएम के 6 में से 1 उम्मीदवार ही करोड़पति हैं. इस चरण में 757 निर्दलीय उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रहे हैं और उनमें से 171 के पास एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget