एक्सप्लोरर

All States Final Election Result: यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें, एक क्लिक में जानिए

Election Result 2022: उत्तर प्रदेश में जीत के बाद बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. सिर्फ यूपी में ही नहीं बल्कि बीजेपी पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी सरकार बनाने जा रही है.

Assembly Election Result 2022: देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में जीत के बाद बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. सिर्फ यूपी में ही नहीं बल्कि बीजेपी पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी सरकार बनाने जा रही है. जबकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने तीन चौथाई बहुमत के साथ पंजाब में ‘प्रचंड जीत’ हासिल की है. आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में अपने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले विपक्षी खेमे में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई है. वहीं, कांग्रेस का शासन अब केवल राजस्थान और छत्तीसगढ़ तक सिमट गया है. 

कांग्रेस को ना केवल पंजाब में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, बल्कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट नहीं बचा पाए. गांधी भाई-बहनों, राहुल और प्रियंका के जोरदार चुनाव प्रचार अभियान के बावजूद पार्टी उत्तर प्रदेश में केवल दो सीटें हासिल कर सकी. अब कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी भी दो राज्यों में सत्ता में होगी. 

उत्तराखंड के 21 साल के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी को लगातार दूसरा कार्यकाल मिला है. राज्य की 70 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की है. हालांकि, राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में हार गए. वहीं, मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 32 सीटों पर जीत हासिल की है. कांग्रेस केवल पांच सीटें जीत सकी.

फटाफट जानिए राज्यों में पार्टियों की जीत का फाइनल आंकड़ा

उत्तर प्रदेश (कुल सीटें- 403)

Party Won
अपना दल (एस) 12
बसपा 1
बीजेपी 255
कांग्रेस 2
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 2
निषाद 6
आरएलडी 8
समाजवादी पार्टी 111
एसबीएसपी 6

पंजाब- (कुल सीटें- 117)

पार्टी जीत
आम आदमी पार्टी 92
कांग्रेस 18
अकाली दल 3
बीजेपी 2
बसपा 1
अन्य 1

उत्तराखंड (कुल सीटें- 70)

पार्टी जीत
बीजेपी 47
कांग्रेस 19
बसपा 2
अन्य 2

गोवा (कुल सीटें- 40)

पार्टी जीत
आम आदमी पार्टी 2
बीजेपी 20
गोवा फॉरवर्ड पार्टी 1
अन्य 3
कांग्रेस 11
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी 2
रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी 1

मणिपुर (कुल सीटें- 60)

पार्टी जीत
बीजेपी 32
कांग्रेस 5
जेडीयू 6
अन्य 3
कुकी पीपुल्स पार्टी 2
नागा पीपुल्स फ्रंट 5
नेशनल पीपुल्स पार्टी 7

यह भी पढ़ें-

Assembly Elections Result: यूपी-पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में कौन-कौन से दिग्गज हारे, एक क्लिक में जानिए सभी नाम

UP Election Result: यूपी में टूटे कई मिथक, योगी ने 37 साल बाद BJP को दोबारा सत्ता दिलाकर लिखी नई इबारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget